Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipality President by-election: Polling parties leave, voting today

पालिकाध्यक्ष उपचुनाव : पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

Wed, 15 Oct 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Municipality President by-election: Polling parties leave, voting today
130908 मतदाता तय करेंगे चार प्रत्याशियों का भाग्य
विज्ञापन

सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा मतदान

ललितपुर। पालिकाध्यक्ष के पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर बुधवार को मतदान होगा। उपचुनाव में उतरे चार प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला 130908 मतदाता करेंगे। मतदान को संपन्न कराने के लिए मंगलवार को अमरपुर गल्ला मंडी से रवाना हुईं। 14 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। मतदान के लिए 136 बूथ बनाए गए हैं।
ललितपुर की पालिकाध्यक्ष सरला जैन का 24 जून को निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने उनकी पुत्रवधू सोनाली को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने चुनावी मैदान में नीलम को उतारा है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाजरीन और मीना राजा मैदान में हैं। मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 72 बूथों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। सभी संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। साथ में वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अधिकारियों ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। उपचुनाव के भाजपा से सोनाली, सपा से नीलम, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान
मंगलवार सुबह नौ बजे से अमरपुर गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टी रवाना हुईं। सुबह से मतदानकर्मी अपने ड्यूटी लेने वहां पहुंचे। ड्यूटी लेने के बाद उन्होंने मतपत्र, मतपेटी व अन्य सामग्री विभिन्न पटलों से ली। सभी लोगों पीठासीन अधिकारियों के नेतृत्व में मतदान कर्मियों ने मतदान सामग्री का मिलान किया। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वह अपने बूथों के लिए रवाना हुए। सभी ने अपने बूथों पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं को संभाला। सुबह सात बजे से मतदान होना हैं। सभी मतदान कर्मियों रात्रि में अपने ही बूथ पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
---------------------------------
जब बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी करने पहुंची पुलिस कर्मी
जहां एक ओर कई महिला कर्मी अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए भटकती नजर आ रही थीं, तो वहीं एक महिला पुलिस कर्मी अपने बच्चे को लेकर चुनाव की ड्यूटी मुस्तैदी से करती हुई नजर आई। उसके चहेरे पर कहीं पर सिकन दिखाई नहीं दिया। वह पूरे प्रांगण में उन महिला कर्मियों के मिसाल थी, जो किसी न किसी बहाने से अपने ड्यूटी कटवाने में लगी हुई थीं।
--------------------------------
फैक्ट फाइल

वार्ड-26
मतदान केंद्र-49
मतदान स्थल-136
संवेदनशील बूथ- 37
अतिसंवेदनशील बूथ- 18
अतिसंवेदनशील प्लस बूथ- 17
जोन- 02
सेक्टर- 10
कुल मतदाता-1,30,908
पुरुष मतदाता-68177
महिला मतदाता-62731
मतदान कर्मियों के लिए बसें- 28
मतपत्र की संख्या- 132700
0000000
सुरक्षा व्यवस्था पर एक नजर
-एसपी व एएसपी करेंगे निगरानी
-क्षेत्राधिकारी-तीन
निरीक्षक-12
उपनिरीक्षक-70
पुलिसकर्मी-650
वाहरी पुलिसफोर्स-250

पीएसी-एक कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed