फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipal elections: Parties engaged in solving caste equations

निकाय चुनाव: जातिगत समीकरणों को साधने में लगीं पार्टियां

Mon, 24 Apr 2023 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Parties engaged in solving caste equations
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए तो 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन प्रमुख दल सजातीय मतों के अलावा अन्य जातियों के वोटों पर भी नजर लगाए है। प्रत्याशियों के अलावा पार्टी के नेता भी जीतने के लिए जातिगत समीकरणों को साधने में जुट गए हैं। यही वजह है कि प्रचार के दौरान भी अन्य जातियों के लोगों को प्रमुखता दी जा रही है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है। वैसे ही जनपद में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों के रणनीतिकार अब जातिगत मतदाताओं का गुणा भाग कर रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता कुशवाहा व साहू-राठौर समाज है, लेकिन निर्णायक भूमिका ब्राह्मण व क्षत्रिय मतदाता निभाते हैं।
विज्ञापन

इस बार सपा से अरुणा कुमारी शर्मा और कांग्रेस से निधि दुबे के आ जाने से ब्राह्मण मतदाता के बंटने की संभावना है। जबकि मुस्लिम, यादव, रैकवार, सोनी व अन्य जातियों के मतदाता किस ओर जाएंगे यह समय बताए बताएगा। वहीं भाजपा से सरला जैन सजातीय वोटरों के अलावा पार्टी के परंपरागत वोट के सहारे चुनाव लड़ रहीं हैं। इधर, बसपा की क्रांति कुशवाहा की नजर सजातीय मतों के अलावा पार्टी के परंपरागत मतों पर भी लगी हुई है। यहीं वजह है कि राजनीतिक दलों के लोग चुनाव जीतने के लिए जातिगत समीकरणों को साधने में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू मतदाताओं की चुप्पी खिला सकती है नया गुल
शहर में साहू-राठौर समाज के करीब सात हजार से अधिक मतदाता हैं। चुनाव में ये मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं। इससे राजनीतिक दल भी असमंजस में हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि साहू समाज की चुप्पी कोई नया गुल खिला सकती है।

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए यह हैं प्रत्याशी
पार्टी - प्रत्याशी
भाजपा - सरला जैन
कांग्रेस- निधि दुबे
सपा- अरुणा कुमारी शर्मा
बसपा - क्रांति कुशवाहा
आप- मीना राजा
जन अधिकार पार्टी - वंदना सेन
निर्दलीय - राबिया बानो
निर्दलीय - प्रभा देवी
निर्दलीय - हेमलता
निर्दलीय - सरोज
निर्दलीय - रूबी चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed