फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipal elections: Contenders queue, waiting for reservation

निकाय चुनाव: दावेदारों की कतार, आरक्षण का इंतजार

Thu, 03 Nov 2022 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Contenders queue, waiting for reservation
ललितपुर। निकाय चुनाव की भले ही अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। चुनाव को लेकर हर दल में दावेदारों की कतार है, लेकिन आरक्षण जारी होने इंतजार किया जा रहा है। भाजपा बूथ पर फोकस कर रही है, तो कांग्रेस और बसपा के बड़े नेता चुनावी मंथन के लिए जुटे हैं। सपा भी चुनावी मोड में है, लेकिन दावेदारों को लेकर पार्टी नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस : प्रदेश अध्यक्ष आज बनाएंगे चुनावी रणनीति
कांग्रेस में अब तक कोई प्रमुख दावेदार सामने नहीं आया है। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत का कहना है कि आरक्षण जारी होने के बाद दावेदारों के नाम खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव राजघाट रोड पिसनारी स्थित संस्कृति मैरिज गार्डन में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

बसपा: कई प्रमुख चेहरे कर रहे दावेदारी
बहुजन समाज पार्टी में कई प्रमुख नेता अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने कहा कि शुक्रवार को जोन और मंडल के पदाधिकारी यहां आकर निकाय चुनाव पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावेदारों के नाम बाद में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा: अंदरखाने चल रहीं तैयारियां
समाजबादी पार्टी ने निकाय चुनाव में दावेदारों के नाम भी बताने से इन्कार कर दिया। जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि चुनाव घोषणा होने और आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पार्टी स्तर पर अभी तक चुनाव की तैयारियों को लेकर कोई बैठक नहीं की गई लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है अंदरूनी तैयारियां चल रहीं हैं।

भाजपा: बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुटी
भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी में करीब दो दर्जन से अधिक दावेदार हैं, वहीं कई प्रमुख दावेदारों के जल्द ही पार्टी में शामिल होने की संभावना है। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि आरक्षण जारी होते ही प्रत्याशियों के नाम प्रदेश स्तर से तय कर दिए जाएंगे। हालांकि बृहस्पतिवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने संगठन की बैठक में चुनावी रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed