{"_id":"6a42d83faac93f2de2067584","slug":"mp-takes-a-tough-stance-on-negligence-regarding-the-drinking-water-scheme-reprimands-jal-nigam-junior-engineer-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-158843-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेयजल योजना में लापरवाही पर सांसद सख्त, जल निगम के जेई को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेयजल योजना में लापरवाही पर सांसद सख्त, जल निगम के जेई को लगाई फटकार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मड़ावरा ब्लॉक में 200 तथा अन्य विकासखंडों में 500 की आबादी वाले मजरों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मजरों का सर्वे कराकर शीघ्र सूची तैयार की जाए, ताकि जिले को नई सड़कों की सौगात मिल सके। वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
हर घर नल योजना की समीक्षा के दौरान तुर्का की ग्राम प्रधान पूजा रैकवार ने गांव में पेयजल आपूर्ति न होने और सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने तुर्का, बानपुर, भैलोनीलोध, बालाबेहट सहित आसपास के गांवों की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। इस पर सांसद ने एडीएम नमामि गंगे संजय मिश्रा को मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
बैठक में शहर के लेड़ियापुरा से गोविंद सागर बांध तक मुख्य मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठा। साथ ही पेयजल योजना में लापरवाही की शिकायत पर सांसद ने जल निगम (शहरी) के अवर अभियंता अवनीश मिश्र को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाए तथा सड़कों की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित कार्यों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
सांसद ने वीवीजीरामजी योजना के संबंध में ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को योजना में हुए बदलाव और उसके लाभों की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए गांवों में विशेष शिविर लगाने को कहा।
बैठक के दौरान सांसद ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक तथा मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, डीआईओएस ओपी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निर्माण कार्यों में देरी पर एफआईआर की चेतावनी
आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने हर्षपुर गांव में चौपाल लगाकर वहां की स्थिति का आकलन करने और उसे आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के प्रयास करने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि यूपीसीएनडीएफ द्वारा विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति बेहद धीमी है। इस पर सांसद और जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध धन वसूले जाने की शिकायत उठाई। इस पर सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद को तत्काल जांच कर संबंधित बाबू को उस पटल से हटाने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- --
जेई और लाइनमैनों के कार्यक्षेत्र बदलने के निर्देश
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने नए उपकेंद्रों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जेई और लाइनमैनों की मनमानी की शिकायत की। इस पर सांसद ने अधिशासी अभियंता को अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार उनके कार्यक्षेत्रों में बदलाव करने के निर्देश दिए।