फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.

Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Thu, 15 Oct 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.
ललितपुर। पुत्री की ससुराल से घर से लौटते समय बुधवार की सुबह 40 वर्षीय कैलाश निवासी ग्राम सिमरिया थाना बानपुर की बाइक को ग्राम भरतपुरा-थनवारा के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका भाई कैलाश बाइक से अपनी पुत्री की ससुराल मध्य प्रदेश के ग्राम बामौर गया था। वहां से बुधवार की सुबह वह घर वापस लौट रहा था। थाना जखौरा के ग्राम भरपुरा-थनवारा पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और 108 एंबुलेंस की मदद से कैलाश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकाें ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक चार भाई-दो बहनों में बड़ा था। उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी करता था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed