फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   motor spoiled, watter cariar in bikes

15 दिन से मोटर खराब, वाहनों से ढोकर ला रहे पानी

Sat, 04 May 2019 01:50 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 04 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
motor spoiled, watter cariar in bikes
water problem - फोटो : amarujala
ललितपुर। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट की स्थिति खराब हो चुकी है। ब्लॉक बार के ग्राम बस्तगुवां में लगभग 15 दिन से मोटर खराब होने के कारण पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां पर लोगों को पीने के पानी के लिए गांव से लगभग दो किलोमीटर की दूरी से वाहनों के सहारे पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण तेज धूप में पानी ढोने को मजबूर हैं।  
विज्ञापन

जल निगम द्वारा शहजाद बांध से विकासखंड के ग्राम बरौदाडांग, मथुरा, सेमरा, बस्तगुवां व गढ़िया के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा ग्राम बस्तगुवां में हैंडपंपों के सहारे भी पानी मिलता है। लेकिन, 15 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इससे गांव में पेयजल आपूर्ति का संकट गहरा गया है। हालत यह है कि ग्रामीणों को अन्य उपयोग के लिए तो हैंडपंप से पानी मिल जाता है, लेकिन पीने के पानी के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। क्योंकि, गांव के अधिकांश हैंडपंपों का पानी खराब होने के कारण पीने योग्य नहीं है। इससे पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर लगे हैंडपंपों  से पीने के लिए पानी लेने जाना पड़ रहा है। कुछ लोग दो पहिया वाहनों से तो कुछ साइकिल के सहारे डिब्बा लाद कर पानी ला रहे हैं। दूसरी ओर के ग्रामीणों को खेतों से गुजर कर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मोटर सुधरवाने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन



कई दिनों से परेशानी
गांव में लगभग 15 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे गांव में पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। जल निगम को सूचना देने के बाद भी पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो रही है।
- सत्येंद्र सिंह


नल नहीं आने से किल्लत
नल नहीं आने से पेयजल की किल्लत हो रही है। पीने का पानी लगभग दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है। इसके लिए साइकिल व दो पहिया वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

- धनीराम अहिरवार

ग्राम बरौदाडांग से होकर गढ़िया तक पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन की मोटर जल गई है, जिससे आपूर्ति बाधित है। इसे दो दिन में ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।
- प्रवीण कुमार कुट्टी
अधिशाषी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed