फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mother suicide son daughter killed

महिला ने बच्चों को पानी में फेककर पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, तीनों की मौत

Fri, 11 Jun 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
mother suicide son daughter killed
बांध के ऊपर से घटना स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ललितपुर। ग्राम इकौना निवासी एक महिला ने अपने दो बच्चों (एक बेटा व एक बेटी) को रोहिणी बांध के गेटों के पास नदी में गहरे पानी में फेंक दिया और खुद ने नदी से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर एक पेड़ पर खुद की साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ एक दिन पहले बुधवार की दोपहर में घर से निकली थी, देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। दूसरे दिन तीनों की मौत की खबर मिली। घटना के समय महिला का पति पास के ही गांव में अपनी बहिन के घर गदौरा गया हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गिरार के ग्राम इकौना निवासी लक्ष्मी (30 वर्ष) पत्नी रामप्रकाश अहिरवार बुधवार को दोपहर में करीब दो बजे अपनी बेटी शिवानी (06 वर्ष) एवं बेटा नेत (04 वर्ष) को लेकर जंगल से लकड़ी लाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तथा ग्राम गदौरा में जाकर लक्ष्मी और दोनों बच्चों के गायब होने की जानकारी महिला के पति रामप्रकाश को दी। इस पर वह भी शाम तक गांव में लौट आया और उसने अन्य परिजनों व ग्रामीणों के साथ पत्नी व बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। रात करीब ग्यारह बजे पत्नी की चप्पलें व लकड़ी का गट्ठा एवं हंसिया रोहिणी बांध के गेटों के बाहर नदी के पास रखे मिले। शक होने पर रामप्रकाश ने नदी के पानी में उतरकर खोजबीन की तो उसका बेटा नेत पानी में उतराता मिल गया। उसके शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर बेटी व पत्नी की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस पर सभी लोग मौके पर ही रात में ठहर गए। सुबह करीब चार बजे के बाद फिर से पानी में उतरकर तलाश किया तो उसकी बेटी शिवानी का शव भी पानी में मिल गया। उन्होंने महिला की काफी खोजबीन करने के करीब चार घंटे बाद उसकी नदी के आगे निकली एक नरिया के पास एक पेड़ पर महिला का शव उसकी ही साड़ी से लटका मिला। जानकारी मिलने पर महरौनी सीओ, मड़ावरा एसडीएम, तहसीलदार, थानाध्यक्ष गिरार के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पूरा मामला महिला द्वारा बच्चों को पानी में फेंककर मारने और फांसी लगाकर आत्महत्या करने का बताया जा रहा है। मृतका लक्ष्मी के पति रामप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी तैरना जानती थी। इसके चलते यदि वह बच्चों के साथ पानी में कूदी होगी तो बच गई होगी, इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दी होगी।
विज्ञापन

-----------
रोहिणी बांध के गेटों के पास दो बच्चों के शव पानी में मिले हैं, जबकि उनकी मां का शव उससे आगे नदी के किनारे एक पेड़ पर साड़ी से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला महिला ने पहले बच्चों को पानी में फेकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन, अभी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed