फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother ans son eat poision for fighting

मां से शादी कराने की कह रहा था बेटा, कहासुनी में दोनों नेे खा लिया जहर

Sun, 14 Feb 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mother ans son eat poision for fighting
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजवारा में बेटे की शादी को लेकर शुरू हुई कहासुनी में मां-बेटे दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद जब बेटा दर्द से तड़प उठा तो मां उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी। घरवालों ने जब दोनों की हालत देखी तो दोनों को लेकर तुरंत जिला चिकित्सालय की ओर भागे। जहां उपचार के दौरान बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बेटा उसकी शादी कराने की जिद कर रहा था, जबकि मां उसे कुछ काम धंधा करने के बाद शादी की सलाह दे रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम रजवारा निवासी मोतीलाल के पांच बेटे हैं। वह अपनी पत्नी शीला (53) और बेटे-बहुओं के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं। शनिवार को उनका तीसरे नंबर के बेटा विनोद (32) मां से अपनी शादी कराने की बात कर रहा था। वह कुछ काम नहीं करता इसलिए मां ने उसे पहले अच्छा काम धंधा ढूंढने को कहा और वादा किया कि इसके बाद ही वह उसकी शादी कराएंगी। लेकिन विनोद नहीं माना। परिवार में दोनों बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। इससे वह अपनी जिद पर अड़ गया, इससे मां-बेटे में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि शीला ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। उनकी हालत बिगड़ी तो यह देख विनोद घबरा गया। उसने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर में विनोद की हालत ज्यादा बिगड़ गई। यह देख शीला दहाड़े मारकर रो पड़ी। घरवाले दोनों की हालत देख दौड़ पड़े। और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां शीला की हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन विनोद की हालत और बिगड़ गई, डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेटा तू जल्दी अच्छा हो जाएगा
ग्रामीणों के अनुसार जब विनोद की मां ने उसे झांसी रेफर किए जाने की बात सुनी तो वह रो पड़ी। वह मोबाइल से बेटे से बात करती रही और बोली कि बेटा तू जल्दी अच्छा हो जाएगा, तुझे कुछ नहीं होगा। तू ठीक होकर आजा। तुझे मेरी भी उम्र लग जाए..। तुझे कुछ नहीं होगा। शीला को मोबाइल पर रोते-बिलखते देख उसे ढांढस बंधा रहे थे कि विनोद जल्दी अच्छा होकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed