फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mother and maternal grandfather drowned attamt to save a child

बेटी को बचाने में मां और नाना की पानी में डूबने से मौत

Mon, 21 Dec 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
mother and maternal grandfather drowned attamt to save a child
dam.jpg - फोटो : dam.jpg
तालबेहट/ललितपुर। रविवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माताटीला बांध के सीताकुंड में पैर फिसलने से गिरी बेटी को बचाने में मां और नाना की पानी में डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचा लिया।
विज्ञापन

केरल के त्रिवेंद्रम की नाजिया आर हसन केन्द्रीय विद्यालय तालबेहट में अंग्रेजी विषय की अध्यापिका थीं। रविवार को वह अपने पिता हसनेर टीपी और अपनी पांच वर्षीय बेटी फैजी के साथ कपड़े साफ करने और नहाने माताटीला बांध स्थित सीताकुंड गईं थीं। कपड़े साफ करते समय फैजी का पैर फिसल गया जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहने लगी। नाजिया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी गहरे पानी में चली गई। यह देख फैजी के नाना हसनेर टीपी भी पानी में कूद गए। तीनों पानी के बहाव में बहने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोग पानी में कूद गए। मासूम फैजी को बचा लिया गया लेकिन मां नाजिया (32) और नाना हसनेर टीपी (60) की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर सीओ देवेंद्र सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बांध के गेटों को बंद करवा कर गोताखोरों से दोनों के शवों की तलाश करर्वाई। शवों को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

--------------------------
छात्रों और स्टाफ में काफी लोकप्रिय थी नाजिया
तालबेहट । केरल की रहने वाली नाजिया की कुछ वर्ष पहले ही तालबेहट के केन्द्रीय विद्यालय में अंग्रेजी विषय की अध्यापिका के पद पर तैनाती हुई थी। कुछ ही समय में वह अपने व्यवहार के कारण छात्रों एवं स्टाफ में काफी लोकप्रिय हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
किसानों की सुविधा के लिए खोले गए थे बांध के गेट
माताटीला बांध से निकली नहरों से मध्य प्रदेश के दतिया एवं जालौन जिले की नहरों से किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। इसके लिए रविवार को बांध के दो गेट खोल कर पानी की निकासी की जा रही थी। इससे सीताकुंड के आसपास पानी भर जाता है, जिसमें आसपास के लोग नहाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed