{"_id":"613e2c8c8ebc3e74d2153f4d","slug":"mother-and-daughter-died-due-to-lightning-in-the-field-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में गिरी आकाशीय बिजली: खेत में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, दो महिलाएं झुलसीं, छह जानवर मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में गिरी आकाशीय बिजली: खेत में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, दो महिलाएं झुलसीं, छह जानवर मरे
Sun, 12 Sep 2021 10:06 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बार/पुलवारा(ललितपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बार/पुलवारा(ललितपुर)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:06 PM IST
सार
पुलवारा गांव में खेत में भैंस चराने गई मां-बेटी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।सूचना पर थाना पुलिस व तालबेहट एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव में खेत पर बिजली गिरने से मां बेटी की मौके पर मौत हो गई। पुलवारा निवासी मुन्नीबाई (43) पत्नी धर्मा कुशवाहा रविवार को दोपहर करीब एक बजे गांव के पास में ही अपने खेत में भैंसें चराने गई थीं। दोपहर में करीब दो बजे अचानक से मौसम खराब हो गया और हल्की बारिश होने लगी। जिस पर उसकी बेटी फूला (16) मां को छाता देने के लिए खेत पर गई, जहां बारिश और भी ज्यादा तेज हो गई।
विज्ञापन
मां बेटी खेत में लगे चिरौल व गुरार के पेड़ के नीचे एक ही छाता में खड़ी हो गई। इसी दौरान आसमान में बादलों की तेज चमक व तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली पेड़ पर गिरी। मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जब फूला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसका भाई कुंजीलाल उसे देखने के लिए खेत पर गया, जहां उसकी मां व बहन दोनों मृत अवस्था में पड़ी थीं। सूचना पर थाना पुलिस व तालबेहट एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलसीं, छह जानवर मरे
रविवार को तहसील क्षेत्र में कई जगह गिरी बिजली गिरी। ग्राम टेटा में बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। वहीं वस्त्रावन में छह जानवरों की मौत हो गई और चार झुलस गए। जानकारी के बाद तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा ने लेखपालों को तत्काल मौके पर भेजा।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से मौसम साफ था। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बारिश होने लगी। बारिश के मध्य ग्राम टेटा में इमरत के मकान पर बिजली गिरी। जिसकी दमक से घर में मौजूद रानी (35) पत्नी प्रकाश एवं सुनीता (38) पत्नी इमरत निवासी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को टेटा से सीधा जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। वहीं ग्राम वस्त्रावन में प्रकाश के खेत पर दोपहर में बिजली गिरने से उसके दो बकरे और चार बकरी मर गईं जबकि तीन बकरी और एक बकरा झुलस गए।