फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than three lakh cusecs of water is being released by opening the gates of Rajghat and Matatila dams

Lalitpur: राजघाट-माताटीला बांध के गेट खोलकर छोड़ा पानी, बेतवा नदी उफान पर; चंदेरी जाने वाली सड़क का पुल डूबा

Wed, 30 Jul 2025 11:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

बेतवा नदी उफान पर पहुंच गई है। राजघाट और माताटीला बांध के गेट खोलकर तीन-तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
More than three lakh cusecs of water is being released by opening the gates of Rajghat and Matatila dams
राजघाट और माताटीला बांध के गेट खोलकर तीन-तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी जा रहा छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने पर राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ गई और जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए बुधवार की सुबह बांध के 16 गेट खोलकर 3,23,554 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया। जिससे निचले क्षेत्र में बेतवा नदी उफान पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने अलर्ट घोषित किया। ललितपुर से मध्यप्रदेश के चंदेरी जाने वाला सड़क मार्ग का पुल डूब गया और भारी वाहनों की आवाजाही थम गई। छोटे व हल्के वाहन राजघाट बांध के ऊपर से निकल रहे है। सुरक्षा के लिए बांध के पास पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


उधर, राजघाट बांध के गेट खुलने पर निचले क्षेत्र में निर्मित माताटीला बांध के 21 गेट खोलकर 3,60,000 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। सिचाई विभाग ने लोगों से नदी के किनारे से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed