फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than 24 hours have passed but no case has been filed regarding the attack on the councillor

Lalitpur News: चौबीस घंटे से अधिक गुजरे पार्षद पर हुए हमले का दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Fri, 11 Jul 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
More than 24 hours have passed but no case has been filed regarding the attack on the councillor
9 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय में नपा के वार्ड-15 पार्षद के साथ हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नपा पार्षद के साथ हुई मारपीट और हमले की घटना के चौबीस घंटे से अधिक का समय गुजरने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस अभी तक तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
नगर पालिका परिषद गांधीनगर प्रथम वार्ड-15 के पार्षद मनमोहन चौबे के साथ बुधवार की दोपहर को नगर पालिका कार्यालय परिसर में मारपीट कर हमला कर दिया गया था। जिसमें पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, दूसरे पक्ष के स्वास्थ्य नायक ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इस घटना को हुए चौबीस घंटे से अधिक का समय गुजर चुका है। लेकिन अभी किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर नहीं मिली है, उसके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पार्षद के साथ हुई मारपीट की घटना की चर्चा शहर में बृहस्पतिवार को होती रही। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल वायरल हुई। जिसमें लोगों के द्वारा कई तरह के कमेंट किए जा रहे है।
विज्ञापन

------
ठेकेदार की तहरीर पर नपा पार्षद पर दर्ज हुआ केस
वहीं, ठेकेदार प्रमोद कुमार चौबे ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 8 जुलाई की दोपहर वह घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय में संविदा निर्माण कार्यों के लिए गया था। यहां पहले से मौजूद नपा पार्षद मनमोहन चौबे ने उनके साथ सरेआम गाली गलौज की। जान से मारे की धमकी दी। झूठे केस में फंसाने की बात कही। तहरीर में यह भी बताया कि पार्षद उनको पूर्व में कई बार परेशान कर चुके है और अनुचित धन की मांग करते है। इसकी शिकायत उसने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अभियंता से भी की थी। उसके साथ गाली गलौज और धमकाने की घटना नगर पालिका में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। पुलिस ने प्रमोद कुमार की तहरीर पर आरोपी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed