फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than 10 leckpal dismissed

दस और लेखपालों को किया बर्खास्त

Tue, 24 Dec 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
More than 10 leckpal dismissed
ललितपुर। लेखपालों द्वारा की जा रही हड़ताल से प्रभावित हो रहे कार्यों को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। दस और लेखपालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल लगातार तेरह दिन से जारी है। लेकिन, शासन का रुख बहुत कड़ा है। वह हड़ताल के आगे झुकने को तैयार नहीं है। अब तक दस लेखपालों को निलंबित और इतनी ही लेखपालों को बर्खास्त किया जा चुका है। लेकिन, इसके बाद भी हड़तालियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ने दस और लेखपालों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त लेखपालों में तहसील तालबेहट के दिनेश श्रीवास, राजेंद्र गुप्ता, तहसील महरौनी के घनाराम, रामदास, तहसील मड़ावरा के सत्यप्रकाश, शिवशंकर, तहसील सदर के रामकुमार, गुलाबचंद्र, तहसील पाली के हरीशंकर प्रजापति और राजेंद्र पांडे शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लेखपालों की हड़ताल के कारण लोगों के आय, जात और निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। अदालती कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जमीनों की नाप संबंधी कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। लेकिन, लेखपाल कार्यबहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही राजस्व की हानि भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed