फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Morality develops in cadets by doing service.

Lalitpur News: सेवाभाव करने से कैडेट में नैतिकता का होता विकास

Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Morality develops in cadets by doing service.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। 32 यूपी एनसीसी बटालियन झांसी में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय की कैडेट ने वालीबॉल, ड्रिल में सामूहिक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा किया। महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि सेवाभाव करने से कैडेट में नैतिकता का विकास होता और उनके व्यक्तित्व में निखार आता है। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी कैडेट्स को बधाई दी।

10 दिवसीय कैंप में शारीरिक प्रशिक्षण एवं मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल बडी पेयर एवं सामाजिक सेवा, स्व जागरुकता विषयों पर प्रशिक्षकों एवं एनसीसी अफसरों ने विशेष बल दिया। कैडेट में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के लिए वालीबॉल, रस्साकसी, ड्रिल, टेंट पिचिंग और वाद-विवाद एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर कौर ने कैडेट को पूर्ण अनुशासन में रहने और आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, एनसीसी एएनओ डॉ. राकेश राजन, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. एकता शर्मा, प्रो. नीतू शर्मा, प्रो. चेल्सी जैन, प्रो. निशी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed