फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   monday become hottest

सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Tue, 19 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 19 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मई माह का सोमवार सबसे गर्म दिन रहा। अब तक 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला तापमान सोमवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म लपटें चलने से जनपदवासी परेशान रहे।
जनपद में मई माह में गर्मी की शुरुआत 38-39 डिग्री सेल्सियस तापमान से हुई थी। पांच से 10 मई तक तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 10 से 17 मई तक तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन, सोमवार को सुबह ही भगवान भास्कर का तेज बढ़ने लगा था और 7 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा 9 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर 12 बजे 41 डिग्री सेल्सियस तथा 1, 2 व  3 बजे तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

यह मई माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान था। अब तक 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला तापमान सोमवार 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हालांकि शाम होते ही 5.30 बजे 42 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में 11 से 3 बजे तक भगवान भास्कर जमकर तमतमाए। साथ ही दोपहर में 13 किमी प्रतिघंटा से चलने वाली हवाएं लू में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लोग बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी गमछा व रूमाल मुंह पर बांधकर सफर करते नजर आए। तपती छतों के नीचे बच्चों के साथ गृहणियों के भी हाल बेहाल रहे। बार-बार बिजली जाने से उनको उमस का सामना करना पड़ा। दिन भर गर्म हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। जानवर भी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। विभागों के अफसर व कर्मचारी धूप में अपने आफिसों में कैद रहे। एसी, कूलर व पंखे से उन्होंने निकलने की जहमत नहीं उठाई।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed