फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Modern record rooms will be built in tehsils for the protection of land records

Lalitpur News: भू-अभिलेखों की सुरक्षा के लिए तहसीलों में बनेंगे आधुनिक रिकार्ड रूम

Mon, 29 May 2023 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Modern record rooms will be built in tehsils for the protection of land records
कांपैक्ट बॉक्स तैयार कर उसमें सुरक्षित रखे जाएंगे अभिलेख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद की सभी तहसीलों में रिकार्ड रूम को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू कर दी है, जिला प्रशासन के अनुसार आधुनिक रिकार्ड रूम में कांपैक्ट बॉक्स लगाए जाएंगे। ताकि सीलन व दीमक से रिकार्ड को बचाया जा सके। हर बॉक्स पर रिकार्ड संबंधित सूची चस्पा की जाएगी। साथ ही वहां लगाए गए कंप्यूटर में इसका पूरा ब्योरा रखा जाएगा।
वर्तमान में तहसील मुख्यालयों में भू-अभिलेखों से संबंधित रिकार्ड को लाल कपड़े में बांधकर पोटलियों में रखा जाता है।
जब कभी भी कोई मुआयना व अन्य कार्य के लिए दस्तावेजों की तलाश की जाती थी, तो रिकार्ड तलाशने में काफी परेशानी होती थी। तहसील स्थित रिकार्ड रूम भले ही सुरक्षित हो, लेकिन उनकी रैक खुली होने के कारण उनमें रखे रिकार्ड को खराब होने का खतरा बना रहता था। साथ ही कई पुरानी पत्रावली खराब भी हो रही थीं।
विज्ञापन

ऐसे में अभिलेखों को बचाने के लिए आधुनिक रिकार्ड रूम की स्थापना जनपद की सभी पांचों तहसीलों में की जा रही है। इन भवनों में आधुनिक कांपैक्ट बॉक्स लगाए जाएंगे। यह बॉक्स एयरटाइट होंगे। साथ ही इनमें रखी पत्रावली की सूची बॉक्स के बाहर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बैंक लॉकर की तर्ज पर बनाए जाएंगे बॉक्स
रिकार्ड रूम में अभिलेख सुरक्षित रखने के लिए तैयार होने वाले कांपैक्ट बॉक्सों को बैंक के लॉकर की तरह बनाने का निर्णय लिया गया है। जिस प्रकार बैंक लॉकर में अभिलेख व जरूरी सामग्री सुरक्षित होती है, उसी प्रकार तहसीलस्तर के अभिलेखों को भी सुरक्षित किया जाएगा।

-
वर्जन
जनपद की सभी तहसीलों में आधुनिक रिकार्ड रूम तैयार किए जा रहे हैं। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई, पूर्ण होते ही काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए शासन के आदेश पर यह कार्य कराया जा रहा है। -गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed