फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mock drill performed by police

दंगाइयों पर दागे अश्रु गैस के गोले, पानी की बौछारें मारी

Sat, 04 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 04 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
mock drill performed by police
ललितपुर। शहर में शुक्रवार शाम दंगा नियंत्रण का लाइव रिहर्सल हुआ। पुलिस और दंगाइयों के बीच सावरकर चौक से लेकर गोविंदसागर बांध तक मुठभेड़ हुई। एनएसजी प्रक्षिण प्राप्त एसपी के निर्देशन में गोविंदसागर बांध पर अश्रु गैस के गोले, रबर बुलेट और पानी की बौछारों से दंगाइयों को पस्त कर शांति व्यवस्था कायम की गई।
विज्ञापन




नगर में दंगा नियंत्रण के रिहर्सल की रणनीति पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने तैयार करके जिले भर के फोर्स को सक्रिय कर दिया था। निर्धारित समय के अनुसार शाम पांच बजे पुलिस की टीमें सायरन बजाती हुई सावरचौक पहुंची। पुलिस लाइंस के 40 कर्मचारियों ने सादा वर्दी में दंगाइयों की भूमिका अदा की, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण टीम सक्रिय थी।
विज्ञापन


 पुलिस कंट्रोल रूम से सावरकर चौक से गोविंदसागर बांध क्षेत्र में अराजकता फैलाए जाने की सूचना प्रसारित होते ही दोनों टीम सक्रिय हो उठी। दंगा नियंत्रण टीम अराजक तत्वों को खदेड़ती हुई गोविंदसागर बांध की तलहटी पहुंच गई, जहां दंगाइयों की घेराबंदी गई। अराजक तत्वों ने पुलिस पार्टी से लोहा लेते हुए एक झोपड़े में आग लगाकर पत्थरबाजी की, जिसके जवाब में अश्रु गैस के गोले और रबर बुलेट चलाए गए, जिससे अराजक तत्वों में अफरातफरी मच गई, उनको तितर- बितर करने के लिए पानी की बौछारें मार कर टपरे में लगी आग बुझाई गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी के बाद दंगाइयों को गिरफ्तार करके शांति व्यवस्था कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रही सहभागिता
अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, सीओ सिटी सूरत सिंह चौहान, सीओ क्राइम ओमकार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगला प्रसाद तिवारी, बानपुर थानाध्यक्ष रामबरन सिंह, जाखलौन थानाध्यक्ष विवेक सिंह, पाली थानाध्यक्ष राकेश कुमार, नाराहट थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह, जखौरा इंसपेक्टर हाकिम सिंह, बार थानाध्यक्ष शशांक राजपूत, राजघाट चौकी प्रभारी रणविजय सिंह, समस्त चेतक मोबाइल, क्यूआरटी टीम, एसपी पेशकार आरसी दीक्षित, एसपी पीआरओ विजय सिंह।


पुलिस का लश्कर देख असमंजस में पड़े लोग
शहर में पुलिस का लाव लश्कर देखकर नगर वासी अचरज में पड़ गए। ऑपरेशन का पता लगाने के लिए खबरनवीसों को फोन लगाया गया, जब पता चला कि यह कार्रवाई नागरिकों में सुरक्षा की भावना को संचार करने के लिए तथा पुलिस बल की सक्रियता कायम रखने केे लिए की जा रही है, फिर नगरवासियों ने भी दंगा नियंत्रण लाइव रिहर्सल का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed