फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mission Admission: 84 students submitted applications at Nehru College and 25 at RMV.

मिशन एडमीशन: नेहरू महाविद्यालय में 84 और आरएमवी में 25 विद्यार्थियों ने जमा किए आवेदन

Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: 84 students submitted applications at Nehru College and 25 at RMV.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में 25 और नेहरू महाविद्यालय में 84 विद्यार्थियों ने अलग अलग कक्षाओं में आवेदन फार्म भरकर जमा कर दिए हैं। दोनों ही महाविद्यालयों में टीईटी की परीक्षा के चलते दो से चार जुलाई तक एडमीशन प्रक्रिया बंद रहेगी। छह जुलाई को विधिवत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्राचार्य प्रो. केशवदेव ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले 25 विद्यार्थियों ने अगल-अलग कक्षाओं में आवेदन फार्म जमा किया है। टीईटी परीक्षा के चलते दो से चार जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया बंद रहेगी, सोमवार से महाविद्यालय में प्रवेश किए जाएंगे। इधर, नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि 27 जून से सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 84 विद्यार्थियों ने अलग अलग कक्षाओं में आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रवेश किए जाऐंगे, इसके बादल टीईटी की परीक्षा के बाद सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

00000000
6 जुलाई से शुरू होंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश

सिलावन। महरौनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 6 जुलाई से प्रारंभ होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्राचार्य आशुतोष यादव ने बताया कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पोर्टल पर जारी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित समय के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों तथा मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। प्राचार्य ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन






-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed