{"_id":"65be73dc12a694fcf70d6106","slug":"miscreants-looted-a-bullion-dealer-took-away-a-bag-full-of-jewellery-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109847-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सराफा व्यापारी से बदमाशों ने की लूटपाट, जेवरातों से भरा बैग लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सराफा व्यापारी से बदमाशों ने की लूटपाट, जेवरातों से भरा बैग लूट ले गए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गांव-गांव फेरी लगाकर सोने चांदी के जेवरात बेचने वाले सराफा व्यापारी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। दिनदहाड़े लूट की घटना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मुआयना किया।
वर्णी चौराहा पर शिवम सोनी की बालाजी ज्वैलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है। शिवम सोनी की पत्नी पुलिस विभाग में जनपद में ही सिपाही के पद पर तैनात हैं। शिवम सोनी गांव क्षेत्रों में जाकर सोने चांदी के जेवरात बेचता है। शनिवार को वह अपनी स्कूटी से जेवरात बैग में रखकर ग्रामीण क्षेत्र में निकल गया था। दोपहर को वह ग्राम रोंडा से होते हुए ग्राम बिरारी को जाने वाली सड़क पर पहुंचा था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने शिवम की स्कूटी को रोक लिया। उस पर तमंचा अड़ा दिया। बदमाशों ने उससे जेवरात से भरा बैग छीन लिया। शिवम का मोबाइल फोन भी छीन लिया। बदमाश बिना नंबर की बाइक से थे और मुंह को कपड़े से बांधकर छिपाए हुए थे। लूटपाट का शिकार सराफा व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। आनन फानन में पुलिस के आलाधिकारी, एसओजी, सर्विलांस टीम सराफा व्यापारी को लेकर घटनास्थल पहुंची। लूटे गए बैग में करीब 10-15 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात थे। पुलिस अधिकारी अभी कुछ कहने से इंकार कर रहे हैं।
-- -- -- -- --
खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
सराफा व्यापारी से लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई हैं। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों के मकानों, दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस की एक टीम टेक्निकल बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन
घटना की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच व व्यापारी से पूछताछ में घटना संदिग्ध लग रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा करेंगे।-मोहम्मद मुश्ताक, एसपी