फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Miscreants broke the lock of inspector's house and stole jewelery and cash worth lakhs

Lalitpur News: दरोगा के घर का ताला तोड़ बदमाशों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और नकदी

Mon, 05 Aug 2024 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the lock of inspector's house and stole jewelery and cash worth lakhs
झांसी। कोतवाली के अलीगोल खिड़की अंदर रहने वाले दरोगा के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात समेत डेढ़ लाख नकदी पार कर दिए। घर का ताला टूटा देख दरोगा के होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ललितपुर में विशेष अभिसूचना इकाई में तैनात उपनिरीक्षक इस्लामउद्दीन का घर अलीगोल खिड़की अंदर है। उनकी पत्नी एवं पुत्री यहां रहती हैं। दरोगा ने पुलिस को बताया कि पत्नी यास्मीन बानो का नोएडा में इलाज चल रहा है। इलाज कराने के लिए पत्नी घर में ताला बंदकर पुत्री के साथ नोएडा गई थी। बृहस्पतिवार आधी रात को बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। दरोगा का कहना है कि पुत्री की शादी तय हो चुकी है। उसके लिए सोने-चांदी के जेवरात समेत कैश घर में रखे थे। बदमाशों ने आलमारी का ताला तोड़कर हार, झुमकी समेत अन्य गहने और डेढ़ लाख रुपये नकदी निकाल ले गए। घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने दरोगा को सूचना दी। दरोगा इस्लामउद्दीन तुरंत घर पहुंचे। घर के अंदर सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। आलमारी से अन्य वस्तुएं भी गायब थीं। उन्होंने तुंरत पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed