फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MINOR MORTGAGE presure for marriage

नाबालिका को बंधक बनाकर शादी का दबाब बनाने का आरोप

Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
MINOR MORTGAGE presure for marriage
rape graphic - फोटो : rape graphic
ललितपुर। थाना कोतवाली के बिरधा चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी को बंधक बनाकर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम भैंसाई निवासी रंजीत ने उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बीते 31 अगस्त को जबरदस्ती अपने घर में बंधक बना लिया और शादी के लिए दबाव डाल रहा था। उसकी मां ने उसे खोजा तो रात्रि करीब नौ बजे उसी परिवार के एक युवक ने किशोरी की मां से कहा कि उसकी लड़की आरोपियों के घर के अंदर है। इसी दौरान अन्य परिजन भी आ गए और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मां को दुत्कार कर भगा दिया और कहा कि वह उसकी बेटी को अपनी बहू बनाकर रखेंगे। उसके परिवार के लोग इकट्ठा हुए और उसे मुश्किल से बाहर निकाला, तो उसने घर पहुंचकर मां को बताया कि उसके साथ उक्त लोग कई बार व्यभिचार कर चुके हैं। उसकी मां घर में अकेली है, उसके पिता नहीं हैं। उसने इसकी शिकायत बिरधा चौकी में भी की, जिस पर पुलिस युवक को पकड़ ले गई, लेकिन दूसरे दिन उसके ताऊ को डरा धमकाकर्र उससे राजीनामा लिखवाकर मामले को रफा दफा करना चाहते हैं। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed