फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   minor arrested with stealed laptop

चोरी के लैपटॉप समेत नाबालिग गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
minor arrested with stealed laptop
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
तालबेहट। एक सप्ताह पूर्व सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक के घर से दिन दहाड़े हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की निशानदेही पर चुराए गए लैपटॉप को भी एक इंटर कॉलेज के मैदान में लगी झाड़ियों से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

आईटीआई में कार्यरत शिक्षक आशुतोष द्विवेदी सिविल लाइन में माताटीला तिराहे के समीप एक मकान में किराए से रहते है। 11 सितंबर शनिवार को जब वह स्कूल गए थे तभी दिन में अज्ञात चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखा लैपटॉप तथा डेढ़ लाख रुपए नकदी एवं जेवरात चुराकर ले गए। मामला कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर माताटीला तिराहे पर खड़े एक नाबालिग को पकड़ कर जब उससे पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ी में छिपाकर रखा चोरी का लैपटॉप भी बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार नाबालिग को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed