फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister ji, this bottle has mineral water and the other one has dirty water coming from the tap, you can see the difference yourself

Lalitpur News: ...मंत्री जी इस बोतल में मिनरल वाटर है और दूसरी में नलों से आ रहा गंदा पानी, आप खुद ही अंतर देख लो

Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Minister ji, this bottle has mineral water and the other one has dirty water coming from the tap, you can see the difference yourself
- जनपद दौरे पर आए प्रभारी मंत्री से लोगों ने की नगर में नलों से आ रहे दूषित जल की शिकायत
विज्ञापन

- डीएम को 24 घंटे में रिपोर्ट प्रेषित करने के दिए निर्देश, कहा हर व्यक्ति को मिलना चाहिए शुद्ध पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में नलों से आ रहे गंदे पानी की पोल तब खुल गई, जब लोगों ने एक बोतल में मिनरल वाटर और दूसरी बोतल में शहर में सप्लाई की जाने वाले गंदे पानी को भरकर दिखाया। साथ ही दोनों बोतलों के पानी में कितना अंतर होने की शिकायत की। नलों से गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत सामने आने पर प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जिलाधिकारी को 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।
पिछले काफी दिनों से नलाें से गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर शहर के लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और लोग इस गंदे पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं। बुधवार को जब जनपद दौरे पर आए जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी कलक्ट्रेट से विकास कार्यों की समीक्षा करके बाहर निकले। तब कुछ लोग हाथों में प्लास्टिक की बोतल लेकर उनके समक्ष पहुंचे। एक बोतल मिनरल वाटर की थी। जिसमें साफ स्वच्छ पानी भरा था। जबकि दूसरी बोतल में मटमैला गंदा पानी भरा हुआ था। लोगों ने दोनों बोतलों को प्रभारी मंत्री को दिया और बताया कि पहली बोतल का पानी मिनरल वाटर है जोकि बाजार की खरीदी हुई बोतल है। जबकि दूसरी बोतल में भरा हुआ पानी शहर में की जा रही पेयजल सप्लाई वाला है। बोतल में भरा गंदा पानी देखकर प्रभारी मंत्री ने पूछा कि ये पानी कहा से आया है। तब लोगों ने बताया कि यह पानी गोविंद सागर बांध से आ रहा है। जिसकी सप्लाई नलों के जरिये आम लोगों को की जा रही है। बोतल में दूषित पानी देखकर और लोगों की इस शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने साथ में मौजूद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को 24 घंटे में दूषित जल को साफकर इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री को दूषित जल की समस्या से अवगत कराने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

00000000000
पेयजल परियोजनाओं के संचालन के लिए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर कराएं कार्य : प्रभारी मंत्री
जनपद प्रभारी मंत्री ने सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ की समीक्षा
फोटो- 02
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद केे प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जल निगम के अधिकारियों को विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय पर निर्मित प्रवेश द्वार पर पीडब्लूडी को एलईडी लाइट व सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज व जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए जनपद के विकास कार्यों की हकीकत जानी और अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके लिए अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपने कार्यों को पूर्ण कराएं। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से उठाएं और बताई जनसमस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए लिखित में जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया जाए, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेयजल योजनाओं से प्रत्येक गांव को संतृप्त करने के साथ ही जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर लाइटिंग व कैमरा लगाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिशचंद्र रावत, एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान आदि मौजूद रहे।
--------------------------
पर्यटन योजनाओं को जल्द कराएं पूर्ण, किसानों को खाद, बीज समय से कराएं उपलब्ध
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जनपद समृद्ध है, इसके लिए जनपद में स्वीकृत 14 प्रोजेक्टों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश पर्यटन के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है। इसलिए कृषि विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यहां के किसानों को खाद, बीज और उर्वरकों की कमी न होने पाए, इसके अलावा जनपद में समय से क्रय केंद्र खोले जाएं।
---------------------------

पांच महिला को ई-रिक्शा किए वितरित
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान 3.0 के अंतर्गत प्रशिक्षित महिला उद्यमियों को स्वावलंबी टूलकिट वितरण किया गया। पांच महिला उद्यमियों को अंजली देवी राय, शिवानी कुशवाहा, सुलोचना रजक, अभय तिर्की, खिलन अहिरवार को वित्त पोषित ई-रिक्शा दिया गया।
0000000
फार्मा के क्षेत्र में पार्क से मिलेगी जनपद को अलग पहचान : प्रभारी मंत्री
सैदपुर ड्रग पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण, समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश
फोटो- 05
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। बुंदेलखंड में रोजगार के साधन के रूप में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग फार्मा पार्क का जनपद के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तैयार ले-आउट के अनुसार हो रहे कार्य की विस्तृत जानकारी ली।
यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि यहां पर 1472 एकड़ में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना हो रही है। प्रथम चरण में 352.91 एकड़ भूमि पर यह कार्य कराया जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से प्लाट आवंटन भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अबतक 4 प्लाट आवंटित भी किए जा चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने यहां पर प्रवेश द्वार का निर्माण कराने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को पता लग सके कि यहां पर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का पालन करने तथा निर्माण कार्यों को नियत समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन के लिए सरकार ने ड्रग पार्क के रूप में एक बहुत बड़ी सौगात बुंदेलखंड को दी गई है, जनपद के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान महामंत्री बब्बूराजा, श्रीराम पटैरिया, अशोक रावत, अजय पटैरिया, मुन्नालाल जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा संदीप कुमार, प्रबंधक जोनी बिल्टोरिया, अवर अभियंता अख्तर अब्बास जैदी, एसडीएम शैलेंद्र चौधरी, तहसीलदार एमके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed