फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister and MAL respected all people

मंत्री व विधायक ने नाती-नातिन के साथ की मौज मस्ती

Sun, 22 Mar 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister and MAL respected all people
पूरा परिवार थाली व शंख बजाता हुआ। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनता कर्फ्यू दिवस को लोगों ने परिजनों के साथ मनाया। सभी ने अधिक से अधिक समय बच्चों के साथ बिताया। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने नाती-नातिन के साथ मौज- मस्ती की और बाकी समय में पूूजा पाठ किया।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बताया कि सुबह गर्म पकौड़ी खाई। नित्य क्रिया के बाद भगवान की पूजा अर्चना की। दोपहर बारह बजे परिवार के साथ भोजन किया। बाद में नातिन व नाती के साथ कुछ समय बिताया। पार्टी कार्यकर्ताओं व परिचितों को फोन कर घर से नहीं निकलने का आग्रह किया। शाम पांच बजे थाली व ताली बजाकर सेवा करने वाले कर्मियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

उधर, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ ने बताया कि सुबह नित्य क्रिया के बाद पूूजा- पाठ किया। इसके बाद भोजन किया और टीवी पर देश- दुनिया का हालचाल जाना। बाकी समय नाती-नातिन के साथ बिताया। शाम पांच बजे परिवार के साथ थाली व ताली बजाकर सेवा कर्मियों का अभिवादन किया। विभिन्न नागरिकों, कर्मचारियों और युवाओं ने अपने-अपने तरह से समय का सदुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी ने राम नाम लेखन की पत्रिका को भरने में समय दिया। वहीं, अधिकतर गृहिणी खाद्यान्नों की सफाई जैसे कार्यो में व्यस्त रहीं। पेशे से अधिवक्ता अपनी पुरानी फाइलों को खंगालते रहे। शिक्षक नेता हेमंत तिवारी ने दूरस्थ मित्रों से बात की एवं घर के बगीचे में पौधरोपण में समय बिताया। राजपूत कॉलोनी निवासी शिक्षक मनोज सक्सेना के कौस्तुभ एवं स्तुति सक्सेना ने चित्र बनाकर समय गुजारा। देवगढ़ रोड निवासी बृजेश तिवारी के बच्चों ने भी कार्ड पर चित्र उकेरे। शिक्षक ह्देश गोस्वामी ने बताया कि दिन भर घर में रहकर कोरोना के बारे में सोचते रहे।

हमारे देश में जनसंख्या अधिक है। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। शिक्षक अरविंद तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर कोराना वायरस को समाप्त करने के लिए जनता कर्फ्यू का अक्षरश: पालन किया गया। कोराना के मरीजों की सेवा में लगे हुए लोगों के उत्साह वर्धन हेतु शंख, झालर बजाई। आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री की योजना सफल होगी और भारतवर्ष से कोरोना वायरस का विनाश होगा। शिक्षक आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि अविस्मरणीय और अद्वितीय अनुभव एवं देश में अनेकता में एकता की झलक दिखाई दी। तालियों और थालियों की आवाज से निकले सबसे मधुर स्वर पर गर्व है। हमें इस देश पर इस देश का निवासी होने पर गर्व है। शिक्षक आशीष मिश्रा ने कहा कि संयम औऱ संकल्प की भावना को आत्मसात करते हुए पूरे दिन घर पर व्यतीत कर शाम पांच बजे राष्ट्रवीरों के उत्साह वर्धन में शंखनाद किया। ईश्वर से प्रार्थना की हम सबको इस संकट की घड़ी से लड़ने की शक्ति प्रदान करें।

परिवार के साथ घर में समय बिताते राज्यमंत्री

परिवार के साथ घर में समय बिताते राज्यमंत्री- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed