{"_id":"6668d97177efc05c7502a9e4","slug":"mini-industrial-estates-will-be-opened-at-block-headquarters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-116033-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ब्लॉक मुख्यालयों पर खोले जाएंगे मिनी औद्योगिक आस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ब्लॉक मुख्यालयों पर खोले जाएंगे मिनी औद्योगिक आस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लाॅक मुख्यालय पर औद्योगिक आस्थान खोले जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन भूमि तलाशने में जुटा है। पांच एकड़ भूमि पर यह विकसित किए जाएंगे। यहां स्थानीय लोगों को लघु उद्योग लगाने की सुविधा मिलेगी।
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में जो निवेशक अपना उद्यम लगाना चाह रहे हैं, उनके लिए ब्लॉक स्तर पर मिनी औद्योगिकआस्थान के लिए भूमि तलाशी जा रही है। एक मिनी औद्योगिक आस्थान के लिए पांच एकड़ भूमि की जरूरत है। यहां छोटी इकाइयों का गठन किया जाएगा। इससे छोटे निवेशकों को लाभ मिलेगा, साथ ही ग्रामीण स्तर पर लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण इलाकों के कुशल कारीगरों को रोजगार मिलेगा। अभी जनपद मुख्यालय से सटे चंदेरा, तालबेहट व बार में औद्योगिक आस्थान हैं। वर्तमान में नए उद्यमियों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, ऐसे में नए उद्यमी भूमि के अभाव में उद्योग नहीं लगा पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
नए औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि तलाशी जा रही है। ब्लॉक स्तर पर औद्योगिक आस्थानों की स्थापना से लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।