फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MGNREGA wage Rs 251

मनरेगा में मिलेगी 251 रुपये मजदूरी

Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
MGNREGA wage Rs 251
मनरेगा में मिलेगी 251 रुपये मजदूरी - फोटो : Amar Ujala
नाराहट (ललितपुर)। सरकार ने बुंदेलखंड वासियों के लिए मनरेगा के तहत 150 दिन का रोजगार तथा एक अप्रैल से 251 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी तय की है। सभी जॉब कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। यह बात दलित एवं आदिवासियों की स्थिति, दशा एवं दिशा विषय पर आयोजित चौपाल में अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राशन के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कोटेदार का कोटा निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने पात्र गृहस्थी के लोगों को पंद्रह दिन के अंदर राशन कार्ड उपलब्ध कराने तथा अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त  करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इच्छुक लोगों के जॉब कार्ड पंद्रह दिन के अंदर जारी किए जाएंगे। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जॉब कार्ड में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि जल निगम को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्राथमिकता के तौर पर हैंडपंपों को रीबोर किया जाए व नये हैंडपंपों की स्थापना की जाए। पट्टों को कब्जा मुक्त करने के साथ ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। वन विभाग के अधिकारी जड़ी बूटियों को स्थानीय स्तर पर खरीदेंगे, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी तथा आदिवासियों को वनोपजों का उचित मूल्य मिल सकेगा। उन्होने 35 केवीए ट्रांसफार्मर  की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सहरिया आदिवासियों द्वारा इकट्ठी की गई जड़ी-बूटियों को क्रय किए जाने केे लिए सरस केंद्र की स्थापना की गई है। सहरिया आदिवासी इस केंद्र पर अपनी जड़ी बूटियां बेच सकते हैं। ग्राम प्रधान नाराहट डा. दिलीप सोनी ने डीएम को पत्र देकर सड़क के निर्माण, गांव में 33 केवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना, सफाई कर्मियों की तैनाती, तालाब के जीर्णोद्धार, खेल का मैदान, पेयजल समस्या के निस्तारण और नाराहट में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग रखी। सपा नेता रितुराज यादव ने नाराहट बस स्टैंड के पास शराब के ठेके व मीट की दुकान हटाने की मांग की।

इस मौके पर साईं ज्योति संस्थान के संयोजक अजय श्रीवास्तव, अनिल पटैरिया, एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश दुबे, बंदोबस्त अधिकारी डीके गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जीवनदत्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed