फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MEMU trains will run regularly between Jhansi, Lalitpur and Bina, and will not be cancelled.

Lalitpur News: झांसी, ललितपुर और बीना के बीच नियमित चलेंगी मेमू ट्रेन, नहीं होंगी निरस्त

Tue, 25 Nov 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
MEMU trains will run regularly between Jhansi, Lalitpur and Bina, and will not be cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पुराने वॉशेवल एप्रन को तोड़कर नए एप्रन के निर्माण के चलते झांसी से ललितपुर और बीना के मध्य मेमू ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था लेकिन अब यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इन मेमू ट्रेनों का संचालन फिर से नियमित कर दिया गया है।

64616 झांसी-ललितपुर मेमू और ललितपुर से झांसी के मध्य चलने वाली 64615 मेमू अब 25 नवंबर से आठ जनवरी तक निरस्त नहीं रहेंगी बल्कि नियमित रूप से चलेंगी। इसी प्रकार ललितपुर से बीना के मध्य 64618 ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन और 64617 बीना-ललितपुर मेमू ट्रेन भी पूर्व की तरह संचालित होगी। रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की परेशानी और लगातार ट्रेनों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed