फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mehrouni defeated Talbehat team by 85 runs

Lalitpur News: महरौनी ने तालबेहट की टीम को दी 85 रनों से शिकस्त

Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mehrouni defeated Talbehat team by 85 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत के तत्वावधान में चल रहे महरौनी महोत्सव अंतर्गत स्थानीय सीबी गुप्ता प्ले ग्राउंड पर आयोजित अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट महरौनी और तालबेहट की टीम के मध्य खेला गया। महरौनी एकादश ने तालबेहट की टीम को 85 रनों से करारी शिकस्त दी। अनिल जोशी को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
महरौनी एकादश के कप्तान जगदीश परिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहला विकेट दुष्यंत के रूप में जल्दी खोने के बाद अभिषेक पुरोहित राजा ( 91 रन) और अनिल जोशी ( 61 रन) ने जोरदार पारियां खेलते हुए विशाल लक्ष्य रखने में अहम भूमिका निभाई। राजा पुरोहित के आउट होने के बाद अशोक साहू ने आखिरी ओवरों में तेज खेलते हुए 22 रन का योगदान दिया। महरौनी एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन का लक्ष्य तालबेहट के समक्ष रखा, लेकिन इस स्कोर का पीछा करने उतरी तालबेहट की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 16 वें ओवर में महज 106 रन के योग पर पूरी टीम आउट हो गई और तालबेहट को 85 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। महरौनी की ओर से अनिल जोशी ने सर्वाधिक 5 विकेट, आनंद त्रिपाठी ने 3 विकेट, जगदीश ने एक और विशाल राय ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

मैच के दौरान अंपायर सुदेश टोंटे, गोलू अहिरवार, कमेंटेटर सूर्यकांत त्रिपाठी, हृदयेश गोस्वामी आकाश साहू सहित स्कोरर वाजिद खान रहे। मैच का उद्धाटन शिक्षक प्रतीक लोहिया और अभिषेक सिंह परिहार ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडोनिया, विनय दुबे भोले, प्रदीप पटेरिया, गोलू रावत, पंकज रावत, गणेश राय, संजय पाण्डेय भारत, नारायन सिंह, अनिल शर्मा, कय्यूम अली, बल्लू साहू, अमित नायक, नानू जोशी, छोटू राय, रानु हाशमी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आज और कल नहीं होंगे मैचं
श्री रामलला प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के चलते 21 और 22 जनवरी को दो दिन के लिए टूर्नामेंट के अगले मैच स्थगित रहेंगे। अगले दोनों सेमीफाइनल मैच क्रमशः 23 और 24 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। पहला मुकाबला झांसी व परवई के मध्य और दूसरा मुकाबला महरौनी और ललितपुर के बीच खेला जाएगा। 25 जनवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। यह जानकारी दुष्यंत बडोनियां ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed