फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   medicne to helth lar

स्वास्थ्य विभाग में तीन माह से कैल्शियम की दवा नहीं

Fri, 27 Oct 2017 01:12 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 27 Oct 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
medicne to helth lar
medicne lar - फोटो : demo pic
जनपद में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर जोड़ों के दर्द, गर्भवती महिलाओं, मरीजों को दी जाने वाली कैल्शियम की दवा उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा नहीं मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा मंगाने की कार्रवाई तीन महीने से मात्र पत्राचार तक ही सीमित रह गई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में दवा का स्टॉक खाली पड़ा है।  
विज्ञापन


शासन द्वारा एक ओर जहां जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को पलीता भी लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल के अलावा पूरे जिले के विभिन्न स्थाई व अस्थाई स्वास्थ्य अर्बन हेल्थ पोस्ट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन माह से कैल्शियम की दवा उपलब्ध नहीं है। कुछ दिन तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा आने का इंतजार किया गया, लेकिन कई दिनों तक दवा नहीं आने पर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य प्रशासन लखनऊ के लिए कैल्सियम दवा का स्टॉक मंगाने के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन इसके बाद भी दवा उपलब्ध नहीं कराई गई। कैल्शियम का उपयोग स्वस्थ हड्डियों, मांसपेशियों, तंत्रिका तंत्र, और दिल के लिए शरीर की जरूरत है। स्वास्थ्य केंद्रों पर कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कैल्शियम कार्बोनेट दवा उपलब्ध कराई जाती है। दवा को स्वास्थ्य केंद्रों पर अर्थराइटिस यानि जोड़ों के दर्द, हड्डी कमजोर वाले मरीजों के अलावा गर्भवती महिलाओं को दी जाती है। लेकिन लगातार तीन महीने से कैल्शियम की दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को आयरन की गोलियां दवा के रुप में दी जा रही है। हालांकि अर्बन हेल्थ पोस्ट पर कैल्शियम के स्थान पर आयरन, शंख भस्म आसैर गोदंती भस्म दी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैल्शियम दवा मंगाने के लिए किए गए पत्राचारों पर रिमाइंडर भी भेजा गया है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है और स्वास्थ्य महकमा शासन की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है।  
विज्ञापन


इनका कहना है-
रिमाइंडर भेजा, स्टॉक उपलब्ध नहीं कराया
स्वास्थ्य विभाग में तीन महीने से कैल्शियम की दवा उपलब्ध नहीं है, इसके लिए लखनऊ डिमांड भेज दी है। कई बार रिमाइंडर भी भेजा गया है। स्टॉक आने पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैल्शियम की दवा पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रताप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed