फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medications were scattered on the floor

फर्श पर बिखरी मिली दवाएं

Tue, 19 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Medications were scattered on the floor
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाएं फर्श बिखरी मिलने पर उन्होंने नाराजी व्यक्त की।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतेंद्र कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का निरीक्षण किया। इस दौरान डा. धीरेंद्र खरे, फार्मासिस्ट भगवान सिंह और बार्ड ब्वॉय दीपक कुमार जैन उपस्थित मिले। प्रभारी चिकित्सक डा. सिकाफा का अवकाश स्वीकृत मिला। वह जिले से बाहर गई हैं।
विज्ञापन


ओपीडी पंजिका में 43 मरीजों को देखा जाना पाया गया। प्रतिदिन की समरी नहीं बनाई गई थी। इस पर डा. खरे को को निर्देशित किया गया। चार मरीज दस्त व बुखार के भर्ती पाए गए। पंजिका में मासिक क्रम संख्या अंकित नहीं थी, जिसके लिये कॉलम बनाने को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. धीरेन्द्र खरे का क्षेत्र में भ्रमण कम पाया गया। इस पर उन्हें भ्रमण बढ़ाने के निर्देश दिए। केंद्र पर मेडिसिन पंजिका, डेड स्टॉक पंजिका और दवा वितरण पंजिका बनाई गई है। फार्मासिस्ट को दवा वितरण पंजिका बनाने की जानकारी नहीं है। 


दवा वितरण कक्ष में दवाएं अस्त-व्यस्त हालत में पाई गईं तथा कक्ष गंदा पाया गया। जेएसवाई कक्ष गंदा पाया गया तथा कक्ष में एक पेटी में रोल बैंडेज रखी पायी गईं, जिसके बारे में फार्मासिस्ट को कोई जानकारी नही थी। मेडिसिन स्टोर खुलवाकर देखा गया, जहां दवाएं दवांए फर्श पर बिखरी पाई गईं। इस पर फार्मासिस्ट को निर्देश दिए गए। बार्ड व्याय  दीपक कुमार को निर्देश दिए गए कि साफ-सफाई का कार्य प्रतिदिन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed