फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical unit's goods could not reach 500 meters distance in fifteen days

Lalitpur News: पंद्रह दिन में 500 मीटर दूर नहीं पहुंच सका चिकित्सा इकाई का सामान

Sat, 01 Jun 2024 05:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Medical unit's goods could not reach 500 meters distance in fifteen days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित एनसीडी सेल के लिए आई सामग्री दो सप्ताह बाद भी महज पांच सौ मीटर दूर स्थित सीएमओ कार्यालय से नहीं पहुंच सकी है।

एनसीडी सेल में फिजियोथैरेपी, हार्ट के उपचार व तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम चलने के साथ अन्य जांचें की जाती हैं। यहां गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती करने के लिए गहन चिकित्सा इकाई भी बनी है। दोनों ही इकाइयों में कुछ जरूरी सामग्री का अभाव था। यहां कार्यरत चिकित्सक समेत स्टॉफ ने सामग्री की मांग नोडल अधिकारी एनसीडी सेल से की थी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी एनसीडी सेल डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने सामग्री की खरीदारी कर ली। लेकिन, खरीदी गई सामग्री लगभग दो सप्ताह से सीएमओ कार्यालय स्थित स्टोर में पड़ी है। नोडल अधिकारी ने पत्र लिखकर सामग्री उठान के निर्देश दिए। इसके बाद भी पांच सौ मीटर दूर स्थित सीएमओ कार्यालय से 15 दिन में सामग्री एनएसडी सेल नहीं आ सकी। जब संबंधित उठान करने वाले अधिकारी से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि सामग्री उठाने के लिए वाहन की आवश्यकता है, जो उनके पास नहीं है। ऐसे में सामग्री कैसे आएगी। विभाग को सीधे एनसीडी सेल में सामग्री रखवानी चाहिए थी।

---
ये है सामान
व्हील चेयर-2
बेंच-3
टेबल-1
रिवाल्विंग चेयर-2
बीपी मशीन-3
डस्टबिन-दो
एसी-दो
अलमारी-1
अन्य कई सामान
---------------
मरीज हो रहे परेशान
एनसीडी सेल में कई बार अधिक भीड़ होने पर मरीजों को खड़े रहना पड़ता है। यदि बेंच मिल गई होती तो यहां मरीजों व तीमारदारों को बैठने की समस्या नहीं होती। वहीं, व्हीलचेयर न होने से मरीजों को बाहर से अंदर जाने व बाहर आने में दिक्कत हो रही है। चिकित्सकों के कक्ष में स्टूल की कमी से भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

---
एनसीडी सेल के चिकित्सक व कर्मचारियों की मांग पर सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। सामग्री स्टोर में रखी है, इसके उठान करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
- डॉ. आशीष अग्निहोत्री, नोडल अधिकारी एनसीडी सेल, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed