{"_id":"69541e8b47e3e7a2b80ee0a7","slug":"medical-stores-locks-broken-15000-cash-stolen-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-148880-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े, उठा ले गए 15 हजार नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े, उठा ले गए 15 हजार नकदी
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोरी का भी किया प्रयास, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्द रात और कोहरे के बीच शहर में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। सोमवार की रात सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर चोर नकदी उठा ले गए। वहीं, अल्ट्रासाउंड केंद्र के शटर का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस जांच कर रही है।
शहर के वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन क्षेत्र में चर्च रोड पर अंकुश उपाध्याय का मेडिकल और सर्जिकल स्टोर नाम से दुकान है। अंकुश ने बताया कि सोमवार की रात वह दुकान के शटर का ताला लगाकर घर चला गया था। देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ा और शो-केस में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई, जब दुकान को खोलने के लिए पहुंचा। घटना की सूचना डायल-112 को दी तो मौके पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है लेकिन फुटेज साफ नहीं है।
वहीं, दूसरी घटना भी सिविल लाइन क्षेत्र में तुवन से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर दुबे अल्ट्रासाउंड केंद्र में हुई। यहां चोरों ने दुकान के शटर के बाहर लगे ताले तोड़े लेकिन अंदर के लॉक को तोड़ नहीं पाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।