फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college will get water soon, work reached final stage

Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज को जल्द मिलेगा पानी, अंतिम चरण में पहुंचा कार्य

Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Medical college will get water soon, work reached final stage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज को जल्द ही पानी मिलेगा। इसके लिए जल संस्थान द्वारा तीन करोड़ रुपये से कार्य कराया जा रहा है। इसमें एक किलोमीटर तक नई लाइन डाली जा रही है, और लगभग आठ किलोमीटर तक पाइपलाइन की मरम्मत की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरम्मतीकरण अंतिम चरण में पहुंच गया है। अन्य कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। एक माह में पानी मुहैया करा दिया जाएगा।

ललितपुर-झांसी हाईवे स्थित ग्राम अमरपुर में नवनिर्मित मेडिकल काॅलेज का भवन निर्माण तो पूर्ण हो गया है। यहां पानी के लिए जल संस्थान द्वारा आपूर्ति की सुविधा की जा रही है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये से किया जा रहा है। विशिष्ट गल्ला मंडी से एक किलोमीटर पाइपलाइन मेडिकल कॉलेज तक डाली जा रही है। साथ ही डोंडाघाट से पड़ी 13 किलोमीटर की पुरानी लाइन की मरम्मत चल रही है। शहर से ग्राम रोड़ा तक कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। अभी लगभग तीन किलोमीटर में मरम्मत शेष है। अब तक डोंडाघाट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का शुद्धीकरण किया जाता है, अब अधिक सप्लाई होने के कारण 2.5 एमएलडी के प्लांट की मरम्मत चल रही है, जो अंतिम चरण में है। साथ ही 400 केएलडी का स्वच्छ जलाशय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed