फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college building ready, waiting for delivery

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज का भवन बनकर तैयार, सुपुर्दगी का इंतजार

Mon, 08 Apr 2024 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Medical college building ready, waiting for delivery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) का जिला अस्पताल परिसर स्थित भवन बनकर तैयार हो गया है। साज सज्जा भी की जा चुकी है। सड़क, नाली और बिजली फिटिंग का कार्य भी पूर्ण हो गया है। अब भवन को सुपुर्दगी का इंतजार है।
मेडिकल काॅलेज दो स्थानों पर बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा के लिए हाईवे स्थित अमरपुर में बालक/बालिका हॉस्टल, किचन, लेक्चर रूम, प्रधानाचार्य आवास समेत अन्य भवन बनाए गए हैं। वहीं इलाज के लिए ओपीडी व वार्ड जिला अस्पताल के पीछे बनाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत बनाई गई है।
विज्ञापन

---
पेयजल की जल्द शुरू होगी आपूर्ति
अमरपुर स्थित मेडिकल काॅलेज में पेयजल सुविधा नहीं थी, इसके लिए जल संस्थान से पाइपलाइन डाली जा रही है। इसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो गया है। लगभग पांच सौ मीटर पाइपलाइन डाली जानी शेष है। इसका कार्य तेज गति से चल रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह ने बताया कि अप्रैल में पेयजल आपूर्ति का कार्य पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज के दोनों भवन पूरी तरह बनकर तैयार हैं। बीते दिनों कुछ कमियां सामने आई थीं, जिन्हें पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही सुपुर्दगी की तैयारी शुरू की जाएगी।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed