{"_id":"5fdd0da88ebc3e3f3317dddb","slug":"medical-collage-village-amarpur-lalitpur-news-jhs1838443144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीसी मोड पर बनेगा अमरपुर में मेडिकल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीसी मोड पर बनेगा अमरपुर में मेडिकल कालेज
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जखौरा ब्लॉक के ग्राम अमरपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण इंजीनियरिंग प्रीक्योरमेंट कांस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल के तहत पर किया जाएगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। अब डीपीआर तैयार होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके आते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे बुंदेलखंड के अति पिछड़े जनपद ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2017 में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी। ब्लॉक जखौरा के ग्राम अमरपुर में इसके निर्माण के लिए 23 एकड़ की जमीन भी अधिगृहीत की जा चुकी है। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने भी इसके निर्माण को मंजूरी दे दी थी। हालांकि इसका निर्माण कार्य शुुरू नहीं हो सका था। अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने अस्पताल को आधुनिक बनाने के लिए ईपीसी मॉडल के तहत निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें मेडिकल कॉलेज की डिजाइन, रंग और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की जिम्मेदारी डिजाइन एसोसिएट गाजियाबाद कंपनी को दी गई है। डीपीआर आते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शासन ने इसका निर्माण के लिए दो करोड़ 87 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
---------
सात मंजिला बनेगी इमारत
अमरपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की इमारत सात मंजिला होगी। इसमें हास्पिटल, वार्ड, ओटी, प्रिंसिपल, चिकित्सक आवास और हॉस्टल आदि का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
-------
शासन ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण को ईपीसी मॉडल के तहत तैयार करने का निर्णय लिया है। इसकी डीपीआर के लिए डिजाइन एसोसिएट गाजियाबाद को जिम्मेदारी दी गई है।
- सुबोध कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग।