{"_id":"608728b88ebc3e8dab49b364","slug":"medical-collage-jhansi-ventilator-lalitpur-news-jhs193937081","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर से 10 वेंटिलेटर झांसी मेडिकल कॉलेज को प्रदान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर से 10 वेंटिलेटर झांसी मेडिकल कॉलेज को प्रदान किए
विज्ञापन
कलैक्ट्रेट पार्क में कोर कमेटी की बैठक करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि निजी प्रयोगशालाओं द्वारा एंटीजन टेस्ट के लिए 250 रुपये व ट्रू-नॉट के परीक्षण के लिए 1250 रुपये (घर से सैंपल कलेक्शन हेतु 200 रुपये अतिरिक्त) निर्धारण किया गया है। मेडिकल कॉलेज झांसी में दस वेंटिलेटर ललितपुर वालों को आरक्षित होंगे।
सोमवार को कलक्ट्रेट में कोविड समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि एटीजन जांच पॉजिटिव आने पर व्यक्ति को कोविड-19 पॉजिटिव माना जाए एवं एंटीजन जांच की रिपोर्ट तत्काल व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में आरआरटी टीम अनिवार्य रूप से विजिट करें, यदि मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो उपलब्ध कराएं। कितने परिवारों से संपर्क किया है, सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन ब्लॉकवार टीकाकरण की संख्या व अवशेष संख्या का डेटा उपलब्ध कराया जाए। प्रदेश शासन द्वारा निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं में कोरोना के संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच के लिए ली जाने वाली फीस निर्धारित की है। निजी प्रयोगशालाओं द्वारा एंटीजन टेस्ट के लिए 250 रुपये व ट्रूनॉट के परीक्षण के लिए 1250 रुपये (घर से सैंपल कलेक्शन हेतु 200 रुपये अतिरिक्त) निर्धारण किया गया है। एटीजन जांच पॉजिटिव आने पर उसको कोविड-19 पॉजिटिव माना जाए एवं एंटीजन जांच की रिपोर्ट तत्काल व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाए और उसका आरटीपीसीआर जांच किसी भी दशा में न कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जाए। जनपद में एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर संचालित है। कंट्रोल कमांड सेंटर पर 05176-274371, 05176-272200, 05176-272335, 05176 272613 एवं मोबाइल नंबर 9454416374 पर 24 घंटे फोन किया जा सकता है। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के दृष्टिगत एक मई से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाना है, जिसके लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण एवं टीकाकरण के लिए समय लेना अनिवार्य होगा। कोविड पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर 28 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके अलावा 45 से ज्यादा उम्र वाले लोग टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि ललितपुर से 10 वेंटिलेटर झांसी मेडिकल कॉलेज को प्रदान किए गए हैं। ये वेंटिलेटर ललितपुर के मरीजों के लिए आरक्षित होंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, डा. मुकेश दुबे, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।