{"_id":"6717fc827f26f77acc09e8f4","slug":"master-plan-153-objections-heard-on-the-second-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-122911-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना : दूसरे दिन सुनी गईं 153 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना : दूसरे दिन सुनी गईं 153 आपत्तियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महायोजना 2031 को लेकर दूसरे दिन 153 आपत्तियों पर सुनवाई की गई। अब तक 574 आपत्तियों पर सुनवाई हो चुकी।
सुनियोजित विकास हेतु अमृत योजना के अन्तर्गत ललितपुर महायोजना 2031 (प्रारूप) तैयार किया गया है। आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। सुनवाई सोमवार से प्रारंभ की गई थी। इसमें अधिकांश आपत्ति पुरानी महायोजना में आरक्षित हरित पट्टी की भूमि के स्वरूप परिवर्तन व नए विस्तार में आबादी वाले क्षेत्र में आबादी घोषित करने पर दी गई है। 26 अक्तूबर तक सुनवाई की जाएगी। इसके बाद महायोजना पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होगी।
नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद महायोजना पर जिलास्तरीय कमेटी मुहर लगा देगी।