फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   martial art training to girls

मार्शल आर्ट के गुर सीख कर आत्मसुरक्षा के तैयार हो रही वीरांगनाएं

Mon, 18 Nov 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
martial art training to girls
सैडो पावर कार्यक्रम में प्रशिक्षण देतीं प्रशिक्षिकाएं - फोटो : LALITPUR
मार्शल आर्ट के गुर सीख आत्म रक्षा को तैयार हो रहीं ‘वीरांगनाएं’
विज्ञापन

ललितपुर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नक्शे कदम पर चलने के लिए जिले में वीरांगनाओं की फौज तैयार हो रही है। छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाकर आत्मरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सोसायटी फॉर लीगल एंड एजूकेशन संस्था कॉलेजों और गांवों में पहुंचकर छात्राओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण दे रही है। इस दौरान उन्हें मार्शल आर्ट, योग के साथ- साथ गुड और बेड टच के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही अधिकारों की भी जानकारी दी जा रही है।
अमूमन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कमजोर समझा जाता है। आए दिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं होती रहती हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं सोसायटी फॉर लीगल एंड एजूकेशन संस्था ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण देने का बीड़ा उठाया है। इस समय ललितपुर, महरौनी, तालबेहट और पाली तहसील में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें करीब 15 सौ छात्राएं प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रशिक्षक छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा कर रहे हैं, ताकि वे हर मुश्किल परिस्थिति से आसानी से निपट सकें। वहीं, शैडो पावर प्रशिक्षण में 15 हजार छात्राओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती गांव खड़ोवरा में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

---
छात्राओं में आत्मविश्वास के साथ- साथ सुरक्षा की भावना जगाने के लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बढ़ती प्रतिभागिता से यह स्पष्ट है कि छात्राएं सुरक्षा के लिए जागरुक हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवानी नायक
---
जहां भी आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित करते हैं, वहां प्रशिक्षण उपरांत ग्यारह सदस्यों की शैडो पावर टीम गठित करते हैं, ताकि वह अन्य छात्राओं को प्रशिक्षण दे सकें। इसके अतिरिक्त लड़कियों को परेशानी में उनकी मदद करने के लिए तत्पर रहें। प्रत्येक विद्यालय में टीम गठित की जा रही हैं। प्रशिक्षण में योग और मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस कार्य में पूर्णिमा, श्रद्घा, रूपाली व मोहिनी सहयोग प्रदान कर रही हैं।
- राखी शुभ रत्नाकर
----
लड़कियों को दिनचर्या में आने वाले हर खतरे को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण प्रदान दिया जा रहा है। जैसे सड़क पर भीड़, बस या अन्य किसी विषम परिस्थिति में कैसे बचाव किया जाए? प्रशिक्षण में इन बिंदुओं पर फोकस किया जाता है। प्रशिक्षण के बाद लड़की हर परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर नजर आती है।

- उपासना राजा
----
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के अधिकार, कानूनी एक्ट, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को रोकने की काउंसलिंग दी जाती है। इसके अलावा हर रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दस बजे तक रामरतन विद्या मंदिर में शिविर आयोजित किया जाता है। इसमें गुड टच और बेड टच की जानकारी दी जाती है।
- प्रीति शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed