फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   marriage pressure, two booked

शादी का दबाव बनाने, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने में दो पर मुकदमा

Mon, 10 May 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
marriage pressure, two booked
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी के अंतर्गत कस्बा निवासी एक युवती से शादी का दबाव बनाने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने ने शिवाजी नगर झांसी के एक युवक व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महरौनी निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि चार महीने पहले उसने आवास विकास कॉलोनी शिवाजी नगर झांसी निवासी संजय रैकवार पुत्र रंजन रैकवार के खिलाफ शिकायत की थी। वह चार महीने से थाने की चक्कर लगा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वह संजय रैकवार को जानती है, वह उससे 2017 में जिम में मिली थी, यह जिम उसकी मां चलाती है। उससे जान पहचान हुई, उसके बाद 2019 में वह घर आ गई और उसका संपर्क युवक से फोन पर था। अचानक युवक का पूरा घर शादी का रिश्ता लेकर उसके घर आ गया, लेकिन पसंद नहीं आने के कारण उसके पापा ने मना कर दिया। इस पर युवक की मां बदतमीजी करने लगी और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगी। उसे बदनाम करने की धमकी देने लगी। इसके बाद युवक ने उसे बहुत फोन किए तो उसने 1090 पर शिकायत की, लेकिन युवक झांसी से उसके घर आने लगा। वह हर रोज उसके घर आता। एक दिन बदतमीजी करने लगा तो भीड़ ने उसे मारा, लेकिन वह थाने से छूट गया। वह उसे और उसके पापा को मारने के लिए आया था। वह उसे व उसके परिचितों का मेसेज कर रहा है और शादी के कार्ड छपवा लिए है। वह धमकी दे रहा है कि इतनी बदनामी करेगा कि मजबूरन उससे शादी करनी पड़ेगी। उसकी फोटो वायरल कर दीं, जिस पर सब टिप्पणी कर रहे हैं। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी है। महरौनी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed