फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Marriage dirt being thrown around the houses

विवाह घरों के आसपास फेंकी जा रही गंदगी

Fri, 11 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Marriage dirt being thrown around the houses
ललितपुर। सहालग के सीजन में विवाह घरों में बहार आ गई है। यह विवाह घर अंदर से भले ही मेंटेन नजर आ रहे हों, पर इनके आसपास गंदगी व्याप्त है। विवाह घर में होने वाली दावत का कचरा बाहर फेंक दिया जा रहा है। इससे नगर के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई का श्रमदान कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका इसके लिए विशेष ध्यान दे रही है। लेकिन, विवाह घरों में सहालग का सीजन चलने के कारण आए दिन विवाह घरों में रौनक छा रही है।
विज्ञापन


शहर में दो दर्जन के आसपास विवाह घर हैं। इसमें इनमें प्रतिदिन एक से दो शादियां हो रही हैं। इन शादियों में खाने के समय प्लास्टिक के गिलास, दौना, पत्तल आदि सामग्री का भी उपयोग किया जा रहा है। उपयोग करने के बाद इस कचरे को खुले में फेंक दिया जाता है। इतना ही नहीं, गंदगी के साथ-साथ प्लास्टिक की सामग्री को विवाह घरों के आसपास ही फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, लेकिन विवाह घर संचालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इन विवाह घरों को खुले में कचरा नहीं फेंकने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। विवाह घरों ने नोटिस के जवाब में कचरा को निर्धारित स्थल पर पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन स्थिति इसके विपरीत है।

ज्यादातर विवाह घर अपने आसपास ही खाद्य पदार्थों का कचरा और प्लास्टिक सामग्री फेंक रहे हैं। यह सामग्री इतनी बदबू फैला रही है कि पास से निकलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन, विवाह घर संचालक और इस पर लगाम लगाने वाले अफसर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

जुर्माना लगाया जा सकता है जुर्माना
नगरीय सीमा में स्थित विवाह घर यदि अपना कचरा नियत स्थान पर नहीं डालते अथवा निस्तारण नहीं करते हैं तो नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत इन पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। लेकिन, इस गंदगी की ओर जिम्मेदार अफसरों का कतई ध्यान नहीं है।

हालातों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक किसी विवाह घर के खिलाफ गंदगी फैलाने के मामले में नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। नोटिस देकर अफसर अपनी जिम्मेदारी को पूरा मान लेते हैं और विवाह घर संचालक भी कागजों में कचरा फेंकने की बात कहकर प्रकरण को शांत कर देते हैं।


प्लास्टिक कचरा बीन रहे बच्चे
विवाह घरों के आसपास प्लास्टिक कचरा फेंका जा रहा है। इससे न सिर्फ आसपास का क्षेत्र गंदा हो रहा है, बल्कि प्लास्टिक की सामग्री को छोटे-छोटे बच्चे बीन रहे हैं। सुबह से शाम तक ऐसे बच्चों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed