फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Market petalled team recovered 1.31 lakh

मंडी सदल दल ने वसूले 1.31 लाख

Thu, 10 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Market petalled team recovered 1.31 lakh
ललितपुर। गल्ला मंडी प्रशासन द्वारा बिना मंडी गेट पास से जिंस से लदी गाड़ियों पर शिकंजा कसते हुए जुर्माना लगाने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है। मंडी शुल्क के साथ विकास सेस भी वसूला जा रहा है। नवंबर माह में 1.31 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन


गल्ला मंडी से रोजाना हजारों क्विंटल अनाज बेचने के लिए किसान आ रहे हैं। लेकिन, मंडी कर्मचारियों की मिलीभगम से यह अनाज मंडी से बिना गेट पास के ही बाहर निकाला जा रहा है। आए दिन होने वाले इस खेल में मंडी प्रशासन को रोजाना लाखों रुपये राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंडी सचल दल द्वारा कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन यह कार्रवाई अधिकांश अन्य जनपदों से आने वाली जिंस की गाड़ियों पर ही की जा रही है, जबकि जिले से ही अन्य जिलों के नाम से प्रपत्र तैयार कर भारी मात्रा में अनाज निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि नवंबर माह की बात करें तो मौसम्मी से लदी मात्र चार गाड़ियां ही बिना मंडी गेट पास के सचल दल मंडी द्वारा पकड़ी गईं, जिनसे सचल दल द्वारा 96 हजार रुपये मंडी शुल्क व 24 हजार रुपये विकास सेस और 40 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इससे पहले अक्तूबर में मंडी सचल दल ने बिना मंडी गेट पास के जिंस से लदी 13  गाड़ियां पकड़ीं, जिन पर सचल दल ने 91 हजार रुपये जुर्माना लगाया था।

इनमें अधिकांश आलू, प्याज और उर्द से लदे वाहन पकड़े गए थे। वहीं, मंडी सचिव द्वारा छापामारी के दौरान भी नवंबर में मध्य प्रदेश के प्रपत्रों पर चंदेरा स्थित औद्योगिक आस्थान में एक मिल से बिना मंडी गेट पास के उर्द से लदा ट्रक पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये जुर्माना और 45 हजार रुपये मंडी शुल्क वसूला था।


वहीं, आंध्रप्रदेेश से दिल्ली जा रही 200 क्विंटल प्याज से लदा एक ट्रक बिना मंडी गेट पास व बिना प्रपत्रों के पकड़े जाने पर हजारों रुपये जुर्माना व मंडी शुल्क वसूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed