फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Many nursing homes are running without registration

Lalitpur News: बिना पंजीयन चल रहे कई नर्सिंग होम

Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Many nursing homes are running without registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने भले ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मानक तय किए हों, लेकिन जिले में नियमों का पालन कराने में जिम्मेदारों की उदासीनता किसी से छिपी नहीं हैं। यहां पर खुले आम बिना पंजीयन के दस नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। लगभग एक वर्ष बाद भी विभाग पंजीयन तक नहीं करा सका है। महज नोटिस तक ही कार्रवाई सीमित रह गई है। बीते दिन जांच में पकड़े जाने पर महज एक नर्सिंग होम को सीज किया गया है।
जिले में निजी नर्सिंग होम संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन करना होता है। पंजीयन के लिए आवेदन किया जाता है, जिस पर मानकों की जांच होती है। इसमें महिला, पुरुष वार्ड अलग-अलग, वेंटिलेशन की सुविधा, बहुमंजिला होने पर दो रास्ते, प्रवेश व निकासी के अलग-अलग द्वार आदि की जांच होती है। साथ ही सेवाएं देने के लिए चिकित्सक व अन्य स्टॉफ के दस्तावेजों की जांच होती है। इसके साथ ही पार्किंग, पेयजल की सुविधा होना चाहिए। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना होती है। इस पर पंजीयन किया जाता है। इसका प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण कराना होता है।
विज्ञापन

लेकिन, जनपद में लगभग एक वर्ष से खुलेआम बिना पंजीयन के नर्सिंगहोम संचालित हो रहे हैं। बीते वर्ष 31 अप्रैल 2024 में पंजीयन की वैधता समाप्त हो गई थी, जिसके बाद दस नर्सिंग होम में एक ने भी मानक पूरे नहीं किए हैं। इससे पंजीयन नहीं हो सका है। हद तो तब हो गई, इनके मानकों की विभाग ने जांच ही नहीं की है। ऐसे में संचालक मनमाने तरीके से संचालित कर रहे हैं। संचालित लगभग दस नर्सिंग होम में अधिकांश के पास स्टॉफ तो दूर भवन तक मानक अनुरूप नहीं है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed