{"_id":"61142a2f8ebc3efce322940e","slug":"mansoor-buying-investigation-completed-lalitpur-news-jhs2017362117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में किसानों की जगह व्यापारियों से हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में किसानों की जगह व्यापारियों से हुई खरीद
विज्ञापन
dal.jpeg
- फोटो : dal.jpeg
ललितपुर। जिले में मसूर खरीद में हुई धांधली की जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। उन्होंने अब इसे नेफेड के उच्चाधिकारियों को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
किसानों को लाभांवित करने के लिए हर साल विभिन्न जिन्सों की खरीद कराई जाती है। इस दौरान अक्सर बिचौलिये सक्रिय हो जाते हैं, जिस कारण किसान छला सा महसूस करते हैं। मसूर खरीद में भी ऐसा ही हुआ। मसूर खरीद की जिम्मेदारी नेफेड को सौंपी गई थी लेकिन नेफेड इसकी सीधी खरीद की जगह एक फर्म को सौंप दी। इसके बाद खरीद में धांधली का खेल आरंभ हो गया। कुछ बिचौलियों ने व्यापारियों से मिलीभगत कर मसूर की खरीद कर ली। किसानों को खरीद की कानोकान खबर नहीं लगी। जिला प्रशासन भी तब सक्रिय हुआ, जब इसकी शिकायत उनके समक्ष पहुंची। इस पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंप दी। उन्होंने इसकी गहन पड़ताल करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को दे दी है। इससे धांधली में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
----
नेफेड सहित उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नेफेड द्वारा ही तय की जाएगी। अन्नावि दिनेश कुमार
जिलाधिकारी