फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mangled body found

रेल पटरियों पर मिला ग्रामीण का क्षत-विक्षत शव

Mon, 31 Aug 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
mangled body found
ded body - फोटो : ded body
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर निवासी एक ग्रामीण का क्षत-विक्षत शव रेल पटरियों पर पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम रायपुर निवासी सुजान अहिरवार (38) पुत्र गुमान अहिरवार खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह जखौरा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेल पटरियों पर खंभा नंबर 1057/1 के पास सुजान का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर थाना जखौरा के बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के पास मिले आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान कर गांव में उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई गुलाब अहिरवार ने बताया कि मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। मृतक पारिवारिक वजह से कुछ समय से परेशान रहता था। बीते रोज शनिवार की रात को उसका परिवार में ही आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद रात्रि में अचानक से वह लापता हो गया और सुबह उसका शव रेल पटरियों पर पड़े होने की जानकारी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed