फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mange received 355 million 96 million

मांगे 355 करोड़ मिले 96 करोड़

Sat, 08 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 08 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

करीब छह माह पहले रबी के सीजन में किसानों की सूखी खड़ी फसलों पर प्रकृति पर प्रकोप पड़ा। फरवरी माह को आज भी जनपद के किसान भूल नहीं पा रहे हैं। इससे जनपद की तीनों तहसीलों में करीब एक लाख से अधिक किसानों को नुकसान हुआ। कई इलाकों में तो गेहूं, चना, मटर, मसूर की फसल 80 प्रतिशत तक नष्ट हो गई। वहीं कई इलाकों में 40 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ। पिछले दो सीजन से लगातार फसलें मरने से किसानों से सामने परिवार चलाने की चुनौती खड़ी हो गई। प्रशासन ने राजस्व अधिकारियों के माध्यम से सर्वे भी करवाया, इसमें तीनों तहसीलों में 355 करोड़ नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिलकर किश्तों में मुआवजा राशि अवमुक्त हुई और इसको बांटने काम किया गया। इसके लिए सीमांत, लघु व वृहद किसानों की सूची बनाई गई। एक हेक्टेयर से कम वाले सीमांत किसान को जमीन के हिसाब से मुआवजा दिया गया। वहीं, लघु को 23 हजार तक मुआवजा बांटा गया। वर्तमान में सीमांत व लघु को मिलाकर कुल 96 करोड़, 70 लाख, 60 हजार रुपए बांट दिए गए हैं। इसमें 309 गांव के 73214 किसानों को राहत राशि पहुंचाई गई है। लेकिन, अभी भी हजारों की संख्या में किसान मुआवजा को भटक रहे हैं। इन किसानों को सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। प्रशासन को अभी भी 258 करोड़ भारी धनराशि की जरूरत है। लेकिन, लंबा समय बीतने के बाद नई किश्त की धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed