{"_id":"5f6a55bf8ebc3ef8f324dcc4","slug":"mandi-tax-protest-lalitpur-news-jhs17690944","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क को पूर्णतया किया जाए समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क को पूर्णतया किया जाए समाप्त
विज्ञापन
गल्ला मंडी में हड़ताल पर बैठे गल्ला व्यापारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गल्ला व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें कहा गया कि एक देश एक विधान की नीति लागू कर प्रदेश की गल्ला मंडियों के अंदर व्यापार पर लगने वाले मंडी शुल्क पूर्णतया समाप्त किया जाए। उधर, हड़ताल से मंडी में सन्नाटा है। हड़ताल के दूसरे दिन व्यापारियों ने रणनीति बनाई।
ज्ञापन में बताया कि 5 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार ने दो अध्यादेश लाकर देश में मंडी प्रांगण के बाहर किसानों से सीधे खरीद करने वाले व्यापारियों को मंडी शुल्क एवं मंडी लाइसेंस की प्रक्रिया से मुक्त कर दिया था, जिसका देश की संसद में 20 सितंबर 2020 को कानून का रूप दे दिया गया। जबकि प्रदेश में कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंदर कृषि उपज की खरीद करने वाले व्यापारियों को दो प्रतिशत मंडी शुल्क अब भी देना पड रहा है। विगत 2-3 महीनों से व्यापारियों ने कृषि उपज को मंडी से बाहर खरीदना शुरू कर दिया है, इससे मंडी राजस्व प्रभावित हुआ है, साथ ही मंडी का राजस्व काफी घटा है। मंडी के अंदर व्यापार कर रहे व्यापारी व उनसे जुडे़ पल्लेदार, तोलामैन, वाहन स्वामी एवं मुनीमों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारी समाज के बड़े नेता पंडित श्याम बिहारी मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता ने 18 जून 20 को मंडी शुल्क को पूर्णता समाप्त करने का अनुरोध किया था तथा मंडी के संचालन के लिए दो रुपये प्रति बोरा लेने का प्रस्ताव दिया था। संचालक मंडल की बैठक लगभग 2 माह पूर्व संचालित हो चुकी है लेकिन आज तक गल्ला व्यापारियों के हितों के संरक्षण व मंडी शुल्क समाप्ति के संबंध में प्रदेश सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। जिस वजह 26 सितंबर तक प्रदेश व्यापी गल्ला मंडियों को बंद करने की घोषणा की है, मांग की गई है कि मंडियों के अंदर मंडी शुल्क पूर्णता समाप्त कर दिया जाए।
इस मौके पर महेंद्र जैन मयूर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, अशोक जैन अनौरा अध्यक्ष गल्ला व्यापार मंडल, अनिल जैन अंचल, लखनलाल अग्रवाल, अभय जैन एडवोकेट, संजीव जैन कप्तान, सुमत चंद जैन, राजीव सुड़ेले, प्रीतम सराफ, अनिल बबड़ी, प्रसन्न जैन, संतोष साहू, राजेंद्र जैन, सुरेश अग्रवाल, विजय जैन, राजीव चौधरी, गोपाल सेजल, चंपालाल जैन, मनोहर लाल शंकर लाल, मुकेश ट्रेडर्स, सनत जैन, जागेश्वरी इंटरप्राइजेज, राजेश जैन, संतोष ब्रदर्स, जैन इंटरप्राइजेज, राम इंटरप्राइजेज, तारा मुन्ना, नंदकिशोर, रविंद्र कुमार राजेंद्र कुमार, बाबूलाल जीतेन्द्र कुमार, अंकित सतभैया, शुभम जैन, अजय जैन, ऋषभ जैन, राठौर इंटरप्राइजेज, आनंद ट्रेडर्स, रविंद्र जैन, जीतेन्द्र अनौरा, अंकेश, अंकित, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार, जीतेन्द्र चढरऊ, रोहित जैन शिवाजी आदि उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते व्यापारी- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन