फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mandalayat gave instruction to make adequate arrangement of straw water

भूसे पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mandalayat gave instruction to make adequate arrangement of straw water
डुंगरिया में गौवंश स्थल का निरीक्षण करते कमिश्नर व डीएम एसपी व अन्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने गोवंश आश्रय स्थल दूधई- डुंगरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भूसे एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। गोवंश के गोबर को गड्ढा में एकत्र किया जाए।
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थल में कुल 1195 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें से 99 प्रतिशत गोवंश की इयर टैंगिंग का कार्य तथा 430 बछड़ों का बधियाकरण अब तक किया जा चुका है। गोवंश आश्रय स्थल में गोवंश की देखरेख हेतु 18 मजदूर एवं 02 चौकीदार कार्यरत हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए इस गौवंश आश्रय स्थल के प्रभारी अधिकारी हैं। यहां पर 06 टीन शैड बने हुये हैं जिनमें से 03 टीन शैड 2017-18 की सरकारी धनराशि से कार्यदायी संस्था सी0एल0डी0एफ0 द्वारा बनाये गए हैं, तथा 03 टीन शैड मनरेगा की धनराशि से बनाये गए हैं। इस गौवंश आश्रय स्थल पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय सिंह कार्यरत हैं। गौवंश को भोजन में चोकर एवं भूसा मिलाकर दिया जाता है। मौके पर उन्होेंने भूसा गोदाम, शेड, गौवंश के लिए भोजन की उपलब्धता, चरही एवं अन्य संसाधनों का जायजा लिया।
विज्ञापन

आयुक्त महोदय द्वारा यहां पर गौवंश के गोबर के निस्तारण के बारे में तथा गौवंश के लिए दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा गया तथा उन्होंने निर्देश दिये कि गौवंश के लिए भूसे एवं पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की जाये, साथ ही गौवंश के गोबर को पिट में एकत्र किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार गौवंश के कल्याण के लिए पूर्ण रुप से प्रतिबद्ध है, गाय को हमारे देश में माता कहा जाता है, इसलिए गौवंश के रखरखाव में हमारे द्वारा कोई भी कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। यह एक पुण्यकार्य है, जिसमें हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर संयुक्त विकास आयुक्त श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिलाधिकारी, ललितपुर श्री योगेश कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम0एम0 बेग, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी पाली अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस0 के0 शाक्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय सिंह, तहसीलदार पाली अभिषेक, सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी,
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed