फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Managing Director have besieged

प्रबंध निदेशक का घेराव किया

Sat, 24 Oct 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Sat, 24 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Managing Director have besieged
ललितपुर। मुहल्ला चंडी मंदिर के निवासियों ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन देकर विद्युत विभाग के कार्यों में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। मुहल्लेवासियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रबंध निदेशक का घेराव भी किया।
विज्ञापन

 
एमडी दिए ज्ञापन में मुहल्लेवासियों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया जाता, कार्यालय में निर्धारित समय में नहीं बैठते हैं, बाहरी व्यक्ति विभागीय कार्यों में  हस्तक्षेप करने आदि आरोप लगाए। इस पर एमडी उनकी बात सुनने के निर्देश अधीनस्थों को दिए । साथ अपना मोबाइल नंबर भी उन्होंने मुहल्लेवासियों को दिया और किसी तरह की समस्या होने पर समाधानकरने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान शत्रुघ्न यादव, सुमित  अग्रवाल, प्रदीप पाठक, मोनू श्रीवास्तव, प्रिंस तिवारी, शिवम पाराशर, सोनू  श्रीवास्तव, अभिषेक दुबे, संजय श्रीवास्तव, प्रबल प्रताप सिंह, गौरव  तिवारी, शिब्बू पुरोहित, विपिन पाठक, सोनल श्रीवास्तव, नितिन पुरोहित,  सुमित पाल, अंकित पटैरिया, दीपक कौशिक, संजय पुरोहित, बट्टू दुबे, अभिषेक  शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला मंडी को मिले निर्बाध आपूर्ति
ललितपुर। संयुक्त गल्ला व्यापार संघ के तत्वावधान में व्यापारियों ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन देकर गल्ला मंडी को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग की।  
ज्ञापन में बताया कि प्रदेश की प्रमुख गल्ला मंडियों में शुमार जनपद की गल्ला मंडी में दूरदराज से रोजना सैकड़ों किसान अपना अनाज बेचने आते हैं। कई बार किसानों को देर रात तक भी अनाज बेचने को रुकना पड़ता है, लेकिन यहां रात्रि में अक्सर बिजली गुल बनी रहती है, जिससे किसानों को देर रात तक रुकने में काफी असुविधा होती है। व्यापारियों को भी रात तक व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रखने में परेशानी होती है। यही नहीं, यहां रात्रि में असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं, जिस कारण व्यापारी व किसान असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने प्रबंध निदेशक से किसानों व व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए चंदेरा बिजली फीडर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाए जाने की मांग की।  
इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरुप साहू, संयोजक सुमित अग्रवाल, अमित तिवारी, नसीम बाबा, करीम पप्पूू राइन, राजेश जैन, शुभम, बृजेश ताम्रकार, दीपक  अग्रवाल, निदेश कुमार झा, सुखदेव झा, विशाल रावत, सुमत, अमर, मनोज ताम्रकार, दीपक जैन, संजीव खरे आदि उपस्थित रहे।


समीक्षा में अफसरों को लगाई फटकार
ललितपुर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में अनियमितताओं की शिकायतों पर एसडीओ को चेतावनी दी और राजस्व वसूली कम होने व थ्रू रेट स्थिर रहने पर अन्य विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। अधिक लोड वाले विद्युत उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत बिलिंग करने और लोड के हिसाब से राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए।

 
जिला पंचायत परिसर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में समीक्षा करते हुए प्रबंध निदेशक ने निर्धारित थ्रू रेट के हिसाब से राजस्व वसूली नहीं होने पर नाराजी जताई। उन्होंने बिलिंग कम होने, रीडिंग के सापेक्ष आईडीएफ के बिल अधिक बनने, शत- प्रतिशत राजस्व वसूली नहीं होने, उपभोक्ताओं के बकाया भुगतान  कम करने, लाइन लॉस कम नहीं होने, राजस्व निर्धारण नहीं बढ़ने जैसी तमाम  कमियों पर अधिकारियों व अवर अभियंताओं को फटकार लगाई। जनपद  में ट्रांसफार्मरों के बार-बार खराब होने, गुणवत्ता में कमी पाए जाने को  लेकर अधिशासी अभियंता स्टोर से नाराजी व्यक्त की। उन्होंने उपखंड  अधिकारियों, अवर अभियंताओं, टीजी-टू व अन्य विद्युत कर्मियों को अपने कार्यों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed