फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Managers raised questions on school time changes

स्कूल प्रबंधकों ने समय परिवर्तन पर उठाए सवाल

Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Managers raised questions on school time changes
winter news - फोटो : demo
निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल प्रबंधकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समय परिवर्तन के नए आदेश पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें कहा गया कि जिले में शीतलहर जैसे हालात नहीं हैं। उन्होंने सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक स्कूल संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रबंधकों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय में मौसम की स्थिति सामान्य है। शीतलहर जैसी समस्या कदापि नहीं है। नगर क्षेत्र के विद्यालयों विशेषकर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों के पास स्वेटर, ब्लेजर आदि  उपलब्ध होते हैं। हल्की सर्दी में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। वहीं, अभिभावकों का कोर्स पूरा कराने का दबाव विद्यालयों में रहता है। लेकिन, विद्यालयों का अचानक समय में परिवर्तन कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे स्कूल का संचालन होना है। स्कूल समय में परिवर्तन होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उधर, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समय परिवर्तन से संतुष्ट हैं। निजी स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा समय परिवर्तन पर एतराज जताने से प्रशासन के सामने अजीबोगरीब स्थिति बन गई है। यदि निजी स्कूलों की मांग स्वीकार करते हैं तो परिषदीय शिक्षक इसके विरोध में खड़े हो सकते हैं। यदि दो अलग-अलग आदेश जारी होते हैं तो प्रशासन की शिक्षा के मामले में दोहरी नीति उजागर हो जाएगी। हालांकि बीएसए संतोष कुमार राय का कहना है कि प्रबंधकों के ज्ञापन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed