फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Man's life is enriched by charity : owner Chandreshwar Giri

दान से मनुष्य का जीवन सुखमय होता हैं: स्वामी चंद्रेश्वर गिरि

Tue, 02 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 Man's life is enriched by charity : owner Chandreshwar Giri
bhaghwat, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सात लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। श्रीरुद्रमहायज्ञ में पूजन प्रधान यजमान ऊषा सुभाष जायसवाल, वरिष्ठ सपा नेता ज्योति कल्पनीत सिंह, मनमोहन जड़िया व सह यजमान प्रमोद कौशिक, बहादुर  यादव ने किया।
विज्ञापन

 
अपराह्न में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारुद्राभिषेक किया गया।  श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वर  स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने कहाकि व्यक्ति को जीवन दान अवश्य करना चाहिए। दान का बड़ा महत्व हैं। दान करने से मनुष्य की यश कीर्ति व यश  युगों-युगों तक रहती हैं। दानवीर कर्ण व राजा बलि को उनकी दानशीलता के कारण जाना जाता हैं। यज्ञ, दान और तप इन तीन सत्कर्मों को कदापि नहीं छोड़ना चाहिए। यज्ञ, दान, तप मनुष्यों को पवित्र व पावन बनाने वाले हैं। श्रद्धा और सामर्थ्य से दान के सत्य स्वरूप को जानकर किया गया दान लोक-परलोक दोनों में ही कल्याण करने वाला होता है। संपूर्ण फल की प्राप्ति सत्पात्र को दान देने से ही प्राप्त होती है।
विज्ञापन


अत: आत्मकल्याण की इच्छा रखने वाले को दान देना चाहिए। कथा के दौरान धूमधाम से  गोवर्धन उत्सव मनाया। गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। कथा के बाद महाआरती व  प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सरदार बीके सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, ओमकार सिंह सलूजा, राजू सलूजा, इंद्रपाल सिंह यादव एड, राजीव बबेले, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, लखनलाल रावत, संदीप तिवारी, वीरेंद्र पुरोहित, रामकृपाल गुप्ता, दीपक सोनी, अनूप मोदी, लखन यादव, राहुल  शुक्ला, सतेंद्र सिसौदिया, सतेंद्र सिसौदिया, बृजेश पंथ, दिनेश पाठक, मनोज  गोस्वामी, तिलक यादव, महादेव श्रीवास्तव, अंकित दुबे, उमेश पाल, धर्मेंद्र पाल, राजू विश्वकर्मा, कल्याण सिंह आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed